फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona: हरिद्वार में सात में से पांच संक्रमित पूरी तरह हुए ठीक, अब बचे केवल दो मरीज

Mon, 27 Apr 2020 03:04 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तराखंड के हरिद्वार मेला अस्पताल में भर्ती सात कोरोना पॉजिटिव में से पांच मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। इनमें तीन को रविवार को घर भेज दिया गया है।

विज्ञापन


दो मरीजों की दूसरी जांच रिपोर्ट आज निगेटिव आई है। जिसमें एक महिला और एक पुरुष शामिल है। अब केवल दो मरीज ही संक्रमित रह गए हैं। उनका उपचार किया जा रहा है।

रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्वस्थ हो चुके मरीजों को ताली बजाकर घर भेजा। अब यह लोग 14 दिन तक होम क्वारंटीन रहेंगे और स्वास्थ्य विभाग प्रत्येक दिन इनकी जांच करेगा।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इलाज करने वाले डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ से मिलवाया

रविवार की दोपहर को सीएमओ डॉ. सरोज नैथानी मेला अस्पताल पहुंचीं। रुड़की के पनियाला, ज्वालापुर के पांवधोई और भगवानपुर के मानकपुर माजरा निवासी व्यक्ति के स्वस्थ होने पर उन्हें छुट्टी देने का फैसला किया गया।

तीनों मरीजों को बारी-बारी से बुलाया गया और फिजिशियन डॉ. संदीप टंडन व माइक्रो बायोलॉजिस्ट डॉ. निशात अंजुम ने उन्हें सलाह दी कि अब आगे क्या सावधानी बरतनी है।

सीएमओ ने तीनों का हालचाल पूछा और इलाज करने वाले डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ से मिलवाया। क्योंकि इलाज के दौरान पीपीई किट पहनने के कारण मरीज किसी को पहचान नहीं पाते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें