रविवार की दोपहर को सीएमओ डॉ. सरोज नैथानी मेला अस्पताल पहुंचीं। रुड़की के पनियाला, ज्वालापुर के पांवधोई और भगवानपुर के मानकपुर माजरा निवासी व्यक्ति के स्वस्थ होने पर उन्हें छुट्टी देने का फैसला किया गया।
तीनों मरीजों को बारी-बारी से बुलाया गया और फिजिशियन डॉ. संदीप टंडन व माइक्रो बायोलॉजिस्ट डॉ. निशात अंजुम ने उन्हें सलाह दी कि अब आगे क्या सावधानी बरतनी है।
सीएमओ ने तीनों का हालचाल पूछा और इलाज करने वाले डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ से मिलवाया। क्योंकि इलाज के दौरान पीपीई किट पहनने के कारण मरीज किसी को पहचान नहीं पाते थे।