निजी अस्पताल संचालक समेत दो अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
रात्रिकालीन कर्फ्यू के दौरान कांस्टेबल और पीआरडी जवानों के साथ मारपीट के आरोप में एक निजी अस्पताल संचालक समेत दो अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। तीनों आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर बताए गए हैं।
उत्तराखंड में कोरोना : 24 घंटे में मिले 3998 संक्रमित, 19 की मौत, एक्टिव केस 26 हजार पार
कुंडा थाने की गढ़ीनेगी पुलिस चौकी पर तैनात कांस्टेबल राज भानू ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि बुधवार को वह लॉकडाउन के दौरान पीआरडी जवान हंसराज और नंदकिशोर के के साथ ड्यूटी पर था। इस दौरान वे आदर्शनगर पहुंचे तो रात में करीब साढ़े 11 बजे सफेद रंग की एक कार आते दिखाई दी।
कर्फ्यू के दौरान कार में घूमने के बारे में जानकारी करने पर उसमें एक निजी अस्पताल का संचालक मनीष चावला और उसके दो अन्य साथी कार से नीचे उतरे। आरोप है कि इन लोगों ने गालीगलौज करते हुए उनके साथ हाथापाई की।
उत्तराखंड में कोरोना : बढ़ते हुए संक्रमण के मद्देनजर राज्य में तीन दिन बंद रहेंगे सभी सरकारी दफ्तर
मनीष और उसके साथियों ने कांस्टेबल और पीआरडी जवानों की वर्दी फाड़ दी। हमलावरों से खुद को बचाने के लिए पीआरडी जवानों ने हल्का बल प्रयोग किया। शोर सुनकर लोग अपने घरों से निकल आए। इस पर मनीष व उसके साथी गालीगलौज करते हुए कार लेकर फरार हो गए।
हमले में कांस्टेबल राज भानू को चोटें आईं और पीआरडी जवान हंसराज व नंदकिशोर की वर्दी फट गई। पुलिस ने आरोपी मनीष चावला और उसके दो साथियों के खिलाफ सरकारी कार्य में मारपीट कर सरकारी कार्य में बाधा डालने, 51 (ख) आपदा प्रबंधन एवं महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ एपी कोंडे ने बताया कि हमलावरों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।