फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: सुहाग की रक्षा की लगाई गुहार तो प्लाज्मा डोनेट करने 180 किमी. की दूरी तय कर आया मददगार

Thu, 27 Aug 2020 03:24 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
प्लाजमा डोनेट - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

जब तहसीलदार अल्मोड़ा के चालक से एक महिला ने अपनी सुहाग की रक्षा के लिए गुहार लगाई तो सल्ट से 180 किलोमीटर की दूरी तय करके चालक प्लाज्मा डोनेट करने के लिए हल्द्वानी पहुंच गए। प्लाज्मा के लिए रक्तदान कर इन्होंने रिश्तों की एक डोर जोड़ ली। 

विज्ञापन


उत्तराखंड : विधानसभा सत्र दो गज की दूरी का पालन करते हुए विधायकों को बैठाना मुश्किल

तहसीलदार अल्मोड़ा के चालक प्रकाश पुरी गोस्वामी को 26 जुलाई को कोरोना हुआ था। उन्होंने आठ अगस्त को कोरोना को मात दी। इनका ब्लड ग्रुप एबी पॉजिटिव है। हल्द्वानी निवासी एक व्यक्ति और उनकी पत्नी कोरोना पॉजिटिव हैं। घर में दो छोटे बच्चे हैं और दोनों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। घर में बच्चे क्वारंटीन हैं, जबकि पत्नी एक होटल में क्वारंटीन हैं।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

हालत गंभीर

पति चार दिन से एसटीएच में भर्ती हैं और उनकी हालत गंभीर है। उनको वेंटीलेटर पर रखा गया है। गोस्वामी और दीपक रावत के बीच दोस्ती है। रावत ने ही कोरोना पॉजिटिव उक्त व्यक्ति की पत्नी को गोस्वामी का नंबर दिया। पत्नी ने अपने सुहाग की रक्षा के लिए गोस्वामी से गुहार लगाई।

गोस्वामी ने भी हां करने में एक पल की देर नहीं लगाई। सल्ट से अपनी गाड़ी से 180 किलोमीटर का सफर तय करके हल्द्वानी पहुंच गए। एसटीएच में जाकर उन्होंने मंगलवार को रक्तदान किया। रक्त से प्लाज्मा निकालकर उक्त कोविड मरीज को दिया जाएगा।

लोगों ने गोस्वामी को रुपये देने का बहुत प्रयास किया मगर उन्होंने सल्ट से आने और जाने में पेट्रोल पर खर्च हुए दो हजार रुपये को छोड़कर एक भी रुपया नहीं लिया। प्लाज्मा डोनेट कराने के लिए डोनर खोजने में दीपक मेहरा, प्रतिभा, हिमांशु वर्मा, मणिशंकर तिवारी, भट्ट आदि ने महत्वूपर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें