देहरादून नगर निगम ने शनिवार को विशेष अभियान चलाते हुए बाजार समेत कई वार्डों को सैनिटाइज किया। इस दौरान सैनिटाइजर सॉल्यूशन का छिड़काव किया गया। अन्य वार्डों को रविवार को सैनिटाइज किया जाएगा।
सैनिटाइजेशन अभियान के लिए मेयर सुनील उनियाल गामा ने घंटाघर से 38 वाहनों को रवाना किया। साथ ही उन्होंने शहर में निरीक्षण का अभियान का जायजा लिया। पलटन बाजार, राजा रोड, झंडा बाजार, मोती बाजार, हनुमान चौक आदि बाजारों को सैनिटाइज किया गया।
इसके अलावा एटीएम, आईएसबीटी, पोस्ट ऑफिस समेत अन्य सरकारी व निजी कार्यालयों, मुख्य सड़कों के साथ ही गली-मोहल्लों में टैंकरों और ट्रैक्टर मशीनों के जरिये दवा का छिड़काव किया गया। इस दौरान विधायक खजानदास, नगर आयुक्त विनय शंकर पांडेय, वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरके सिंह आदि मौजूद रहे।
यहां चला अभियान
दून विहार, जाखन, करनपुर, बकरालवाला, चुक्खुवाला, इंद्रा कॉलोनी, घंटाघर, एमकेपी, तिलक रोड, खुड़बुड़ा, शिवाजी मार्ग, इंद्रेश नगर, धामावाला, झंडा मोहल्ला, गोविंदगढ़, श्रीदेव सुमन नगर, विजय पार्क, बसंत विहार, भगत सिंह कॉलोनी, राजीव नगर, धर्मपुर, पटेलनगर पूर्वी, ब्रह्मपुरी, रेस्ट कैंप।
आज यह वार्ड होंगे सैनिटाइज
सालावाला, आर्यनगर, किशन नगर, घंटाघर कालिका मंदिर, रेसकोर्स उत्तर, डालनवाला पूरब व उत्तर, बल्लूपुर, यमुना कॉलोनी, कांवली, द्रोणपुरी, अधोईवाला, सरस्वती विहार, माता मंदिर रोड, नेहरू कॉलोनी, गुजराड़ा मान सिंह, आमवाला तरला, डोभाल चौक, रीठा मंडी, लक्खीबाग, निरंजनपुर, माजरा, रेसकोर्स दक्षिण, आरकेडिया, हर्रावाला।