फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड : लापरवाही पर चढ़ा कप्तान का पारा, दारोगा समेत तीन लाइन हाजिर, बैरियर के पास आराम फरमा रहे थे कर्मचारी

Sun, 16 May 2021 01:12 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

शनिवार को एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत शहर में निरीक्षण को निकले थे। इस दौरान प्रिंस चौक पर उन्हें नजारा नाराज करने वाला दिखा। 
विज्ञापन
एक दारोगा और दो सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बैरियर पर आराम फरमा रहे पुलिसकर्मियों को देखकर एसएसपी का पारा चढ़ गया। उन्होंने जिला पुलिस के एक दारोगा और दो सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया। जबकि, पीएसी की दो महिला सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पीएसी को लिखा गया है। एसएसपी ने सभी को चेतावनी भी जारी की है। 

विज्ञापन


मिशन हौसला के तहत पुलिस की चारों तरफ तारीफ हो रही है। लेकिन, कुछ कर्मचारी अब भी पलीता लगाने में पीछे नहीं है। हर दिन पुलिस कप्तान बैरियरों पर चेकिंग में कोताही न बरतने के निर्देश दे रहे हैं। लेकिन, कुछ पुलिसकर्मी इससे बाज नहीं आ रहे। शनिवार को एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत शहर में निरीक्षण को निकले थे। इस दौरान प्रिंस चौक पर उन्हें नजारा नाराज करने वाला दिखा। 

यहां एक दारोगा, दो सिपाही और दो महिला सिपाही (पीएसी) की ड्यूटी थी। लेकिन, यहां न तो किसी से पूछताछ की जा रही थी और नहीं किसी वाहन को रोका जा रहा था। उलटे बैरियर के पास ही कुछ पुलिसकर्मी आराम कर रहे थे।
विज्ञापन


इस पर कप्तान ने उन्हें पहले कड़ी फटकार लगाई और फिर जिला पुलिस के दारोगा ऋषिराम, कांस्टेबल विनोद सिंह व बलवीर सिंह को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया। जबकि, पीएसी की कांस्टेलबल संतोषी राणा व सुधा के खिलाफ कार्रवाई के लिए 40वीं बटालियन पीएसी को लिखा गया है। 

सभी जगह पर सघन चेकिंग करने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें लापरवाही बरतने वालों पर इससे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही बॉर्डर क्षेत्रों में चेकिंग व्यवस्था को और दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

- डॉ. योगेंद्र सिंह रावत, एसएसपी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें