करीब एक महीने से अधिक समय से फुल चल रहे शहर के मोक्षधामों से अब कुछ राहत की खबर आने लगी है। बीते तीन दिन से अंतिम संस्कार की संख्या घटने लगी है। शहर के मुक्तिधामों में रोजाना हो रहे करीब 20 से अधिक अंतिम संस्कार का आंकड़ा 10 से नीचे आने लगा है।
ब्लैक फंगस: संक्रमण रोकने के लिए समिति ने सरकार को सौंपे सुझाव, एंटीफंगल थेरेपी की सिफारिश
लक्खीबाग स्थित मोक्ष धाम के पंडित अनिल शर्मा ने बताया कि कुछ दिनों से अंतिम संस्कार की संख्या में कमी आई है। मंगलवार को कुल 14 शवों का अंतिम संस्कार किया गया। बीते कुछ दिन पहले पांच से सात शवों का अंतिम संस्कार किया गया।
उत्तराखंड: अब ब्लैक फंगस का इंजेक्शन बाजार से गायब, अचानक बढ़ी मांग
चार दिन पहले मुक्तिधाम शवों के अंतिम संस्कार से फुल हो रहा था। रोजाना 20 टोकन निकलने के बाद कई बार लोगों को अन्य मुक्तिधाम के लिए भेजा जा रहा था। वहीं चंद्रबनी स्थित मुक्तिधाम में भी मंगलवार को सात शवों का अंतिम संस्कार किया गया।
अंतिम संस्कार के लिए पहुंच तीन बजे
लक्खीबाग स्थित मोक्ष धाम में अंतिम संस्कार कराने के लिए हरियाणा के करनाल से सुबह तीन बजे लोग पहुंच गए। मुक्तिधाम में कोई भी न मिलने पर उन्हें करीब साढ़े तीन घंटे तक इंतजार करना पड़ा। पंडित अनिल शर्मा ने बताया कि भाऊवाला निवासी बुजुर्ग (91) अपने रिश्तेदारों के घर करनाल गए थे। जहां उनका निधन हो गया। मंगलवार तड़के सुबह अंतिम संस्कार के लिए परिजन शव मुक्तिधाम ले आए। सुबह साढ़े छह बजे सबसे पहले उनका अंतिम संस्कार कराया गया।
पूर्व दर्जाधारी ने शुरू की निशुल्क एंबुलेंस सेवा, हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
लक्सर में पूर्व दर्जाधारी ठाकुर संजय सिंह ने कोरोना काल में जरूरतमंदों को आपात स्थिति में तत्काल स्वास्थ्य सहायता उपलब्ध कराने के लिए निशुल्क एंबुलेंस सेवा शुरू की है। खानपुर विधानसभा के लिए मोबाइल एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते समय उन्होंने कहा कि सबको मिलकर कोरोना को हराना होगा। इसके लिए सक्षम लोगों को आगे आकर जरूरतमंद लोगों की सहायता करनी होगी।
पूर्व दर्जाधारी ठाकुर संजय सिंह और नगर पालिका चेयरमैन अंबरीष गर्ग ने बालावाली तिराहे पर खानपुर विधानसभा के लिए मोबाइल एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। संजय सिंह ने कहा कि देश में कोरोना की दूसरी लहर चल रही है। इसमें हजारों लोगों की जान जा चुकी है।
समाज में बहुत लोग ऐसे हैं, जिन्हें समय पर इलाज नहीं मिल पाता है। इसलिए जरूरतमंदों के लिए एंबुलेंस दी है। मोबाइल एंबुलेंस एक महीने के लिए हरिद्वार जिले में निशुल्क रहेगी। कोई भी जरूरतमंद सहायता ले सकता है। नगर पालिका चेयरमैन अंबरीष गर्ग ने कहा कि हमें कोरोना से बचाव करना है। एक-दूसरे से फोन के माध्यम से जुड़े रहना है ताकि किसी भी स्थिति में एक-दूसरे की सहायता कर सकें। इस दौरान सभासद विकास खटाणा, सचिन कुमार, गोपाल, सोनू चौधरी, सुमित बालियान, अंशुल चौहान आदि मौजूद रहे।
इन नंबरों पर कॉल कर ले सकते हैं निशुल्क एंबुलेंस की सहायता
8449854608, 7983464618, 8923986251, 904545259, 9012913604, 7088053414