फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus In Uttarakhand: पिथौरागढ़ में कोरोना संक्रमित एसएसबी के जवान की मौत

Mon, 27 Jul 2020 10:35 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में कोविड अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित एसएसबी के जवान की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, जवान को तबीयत बिगड़ने के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया था। इस दौरान रास्ते में ही जवान ने दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन


बता दें कि जवान चार दिन से आईसीयू में भर्ती था। सीएमओ डॉ. हरीश पंत ने बताया कि जवान की तबीयत में सुधार नहीं हो रहा था। उसे सांस लेने में काफी दिक्कत हो रही थी, जिसके बाद जवान को स्पेशल वाहन से हायर सेंटर भेज दिया गया है।


यह भी पढ़ें: Coronavirus In Uttarakhand: 224 नए संक्रमित मिले, मरीजों की संख्या 6300 पार, तीन की मौत
विज्ञापन


जिले में अभी 1800 लोगों के सैंपलों की रिपोर्ट का इंतजार है। जिले में अब तक 120 कोरोना पॉजिटिव मामले मिले हैं, जिनमें 70 लोग को स्वस्थ होने के बाद घरों को लौट चुके हैं। कोविड अस्पताल में 52 एक्टिव केसों का उपचार किया जा रहा है।

विज्ञापन

50711 लोग बाहरी राज्यों से आए

सोमवार को ट्रूनेट मशीन से जांच में दो कोविड पॉजिटिव और मिले हैं। कोरोना महामारी के बीच जिले में 50711 लोग बाहरी राज्यों से आए हैं। जिले में 94 लोगों के रैपिड एंटीजन टेस्ट सैंपल मिले, जिनमें एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले में 228 व्यक्ति संस्थागत क्वारंटीन में हैं। 

इसके अतिरिक्त 2038 लोग होम व पंचायत क्वारंटीन में है। 48393 व्यक्तियों ने 14 दिन का होम पंचायत क्वारंटीन पूरा कर लिया है। अब तक 6081 व्यक्तियों के लैब सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 4161 व्यक्तियों की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है। डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने प्रवासियों से क्वारंटीन के नियमों का पालन करने को कहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें