फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in Uttarakhand : बुजुर्गों और बच्चों से ज्यादा युवाओं में कोरोना संक्रमण

Mon, 18 May 2020 09:28 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • प्रदेश में 21 से 30 आयु वर्ग के 43 युवा संक्रमित
  • 60 साल से अधिक आयु के चार बुजुर्गों में मिला संक्रमण
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में कोरोना वायरस बुजुर्गों और बच्चों से ज्यादा युवाओं में मिला है। प्रदेश में अब तक मिले संक्रमित मामलों में सबसे अधिक युवाओं में संक्रमण पाया गया है। हाल ये है कि 21 से 30 आयु वर्ग के 43 युवा कोरोना की चपेट में आए हैं। जबकि 60 साल से अधिक आयु के चार बुजुर्गों में संक्रमण मिला है।

विज्ञापन


पढ़ें : Lockdown In Uttarakhand 4.0: अभी करना होगा इंतजार, शुरू नहीं होंगी पर्यटन और तीर्थाटन गतिविधियां


कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग का बुजुर्गों और बच्चों पर फोकस है। लॉकडाउन में सरकार ने 60 साल से अधिक आयु के बुजुर्ग और 10 साल से कम आयु के बच्चों को घर से बाहर न निकलने की सलाह दी थी। वहीं, हाल ही में स्वास्थ्य विभाग ने बाहरी राज्यों से वापस लौट रहे 65 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों की अनिवार्य रूप से रैंडम सैंपलिंग करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

संक्रमित मामलों में बुजुर्गों और बच्चों की संख्या बहुत कम

सरकार की सतर्कता के कारण प्रदेश में बुजुर्गों और बच्चों में संक्रमण कम मिला है। अपर सचिव स्वास्थ्य युगल किशोर पंत का कहना है कि युवाओं का आना-जाना अधिक रहता है। इस कारण उनमें संक्रमण भी ज्यादा है। प्रदेश में अब तक आए 92 संक्रमित मामलों में बुजुर्गों और बच्चों की संख्या बहुत कम है।


आयु वर्ग - संक्रमित

0-10 - 03
11-20 - 10
21-30 - 43
31-40 - 19
41-50 - 09
51-60 - 04
61-70 - 04
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें