फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in Uttarakhand: कोरोना संक्रमित 46वीं वाहिनी के प्लाटून कमांडर की मौत

Tue, 25 Aug 2020 11:34 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर

सार

  • पांच माह से देहरादून में कार्यरत थे शिवराज सिंह राणा प्लाटून कमांडर 
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमित 46वीं वाहिनी पीएसी के प्लाटून कमांडर की सोमवार रात इलाज के दौरान देहरादून में मौत हो गई। उनकी मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मचा है। मूलरूप से खटीमा निवासी शिवराज सिंह राणा (55) 46वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर में तैनात थे। पांच माह से वह देहरादून में हाउसिंग गारद में तैनात थे, जबकि पत्नी और दो बच्चे पीएसी रुद्रपुर के आवासीय कंपाउंड में रह रहे थे।

विज्ञापन


सेनानायक सुखवीर सिंह ने बताया कि अगस्त में छुट्टी बिताने के बाद 17 अगस्त को शिवराज देहरादून चले गए थे। 19 अगस्त को प्लाटून कमांडर को हल्के बुखार की शिकायत हुई थी। कोरोना टेस्ट कराने पर उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद उन्हें देहरादून के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

22 अगस्त को तबियत अधिक खराब होने पर उन्हें आईसीयू में भर्ती करना पड़ा लेकिन 24 अगस्त की रात को इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। सेनानायक ने बताया कि मृतक के परिजनों और कंपनी के अधिकारियों को देहरादून भेज दिया गया है। राजकीय सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी। इधर, प्लाटून कमांडर की मौत से पीएसी परिसर में दुख का माहौल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऊधमसिंह नगर जिले में 72 लोग मिले संक्रमित

ऊधमसिंह नगर जिले में मंगलवार को 72 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें आरटीपीसीआर से 64 और ट्रू नेट मशीन से 12 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी कोरोना संक्रमितों को आइसोलेट कर दिया गया है। 

बाजपुर और काशीपुर में 14-14 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके अलावा रुद्रपुर में 13, गदरपुर में 11, खटीमा में तीन और किच्छा में पांच लोग पॉजिटिव मिले। रुद्रपुर जिला अस्पताल में मंगलवार शाम तक 70 लोगों की ट्रूनेट मशीन से कोरोना की कन्फर्मेटिव जांच की गई।

इनमें 12 लोग पॉजिटिव निकले। सभी संक्रमित लोग रुद्रपुर के निवासी हैं। आइसोलेशन प्रभारी डॉ. गौरव अग्रवाल ने बताया कि संक्रमितों को कोविड केयर सेंटरों के साथ ही होम आइसोलेट भी किया जा रहा है। इधर, नोडल अधिकारी कोविड-19 डॉ. अविनाश खन्ना ने बताया कि जिले में कुल 1188 लोगों के सैंपल लिए गए। इनमें से रुद्रपुर में 270 लोगों के सैंपल लिए गए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें