फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in Uttarakhand : प्रदेश में एक माह में दोगुने हो गए कोरोना के सक्रिय मरीज

Fri, 04 Sep 2020 09:55 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
Corona testing - फोटो : PTI
विज्ञापन

प्रदेश में कोरोना संक्रमण की चपेट में आने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इसके साथ ही सक्रिय मरीजों (अस्पतालों में भर्ती) का ग्राफ भी बढ़ रहा है। एक माह के भीतर प्रदेश में सक्रिय मरीज दोगुने हो गए हैं। सैंपल जांच के आधार पर संक्रमण दर 5.46 प्रतिशत हो गई है, जो अब तक की सबसे अधिक है। 

विज्ञापन


Coronavirus in Uttarakhand : आज मिले रिकॉर्ड 946 कोरोना मरीज, कुल संख्या हुई 22180

प्रदेश में कोरोना संक्रमण का पहला मामला 15 मार्च को देहरादून में मिला था। तब से लेकर अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 21 हजार से अधिक हो गई है। वहीं, सक्रिय मरीज भी साढ़े छह हजार से अधिक हो गए हैं। दो अगस्त को प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 3032 थी,, जो अब बढ़ कर 6442 हो गई है। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार देहरादून, ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार और नैनीताल जिले में ही 4884 कोरोना मरीजों का उपचार किया जा रहा है। जबकि अन्य नौ जिलों में 1558 कोरोना मरीज भर्ती हैं। चारों मैदानी जिलों में संक्रमितों के इलाज का दबाव लगातार बढ़ रहा है। 

कोरोना आंकड़ों का अध्ययन कर रहे सोशल डवलपमेंट फॉर कम्युनिटी फाउंडेशन के संस्थापक अनूप नौटियाल का कहना है कि सैंपल जांच में संक्रमण दर लगातार बढ़ रही है। सक्रिय मरीजों का ग्राफ तेजी से आगे बढ़ रहा है, ऐसी स्थिति प्रदेश के लिए गंभीर है।

दो व्यापारियों की मौत पर प्रतिष्ठानों रखा बंद

ऋषिकेश एम्स में उपचार के दौरान नगर के दो प्रतिष्ठित व्यापारियों की मौत हो गई। शोक स्वरूप व्यापारियों ने बाजारों में अपने प्रतिष्ठानों को बंद रखा। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने डोईवाला आकर परिवारों को सांत्वना दी।

कोरोना से ग्रसित रहे डोईवाला के दो प्रतिष्ठित व्यापारियों की मौत होने पर शहर का पूरा बाजार बंद रहा। देहरादून रोड निवासी आभूषण के व्यापारी काफी समय से एम्स में उपचार करा रहे थे। वह भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष पद पर भी रह चुके हैं। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं, रेलवे रोड निवासी क्षेत्र के जाने माने किसान और व्यापारी की मौत भी एम्स में हुई है। दो लोगों की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल रहा। 

विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने व्यापारियों के आवास पर आकर शोक व्यक्त किया। नगर के व्यापारियों ने शोक स्वरूप दिन भर अपने प्रतिष्ठानों को बंद रखा। मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी धीरेंद्र सिंह पंवार, वन पंचायत सलाहकार परिषद उपाध्यक्ष करन बोरा, व्यापार मंडल अध्यक्ष रमेश वासन, सागर मनवाल, विक्रम सिंह नेगी, मोहित उनियाल, राजन गोयल, मनीष धीमान, अश्वनी गुप्ता, ईश्वरचंद अग्रवाल, राजेंद्र वर्मा, गौरव मल्होत्रा आदि शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन

सरकारी दफ्तरों व सभागारों में बैठक, समारोह करने पर रोक

शासन ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए सभी सरकारी दफ्तरों में सावधानी बरतने के दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। विभागों में सोशल डिस्टेंसिंग, सैनिटाइजेशन, स्क्रीनिंग आदि का अनिवार्य रूप से पालन करने को कहा गया है। दफ्तरों व सभागारों में बैठक और समारोह न करने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक वीडियो कांफ्रेंसिंग से ही करने को कहा गया है।

प्रभारी सचिव सामान्य प्रशासन विभाग डॉ.पकंज कुमार पांडेय इस संबंध में अपर मुख्य सचिवों से लेकर जिलाधिकारियों, विभागाध्यक्षों व कार्यालयाध्यक्षों को पत्र जारी कर कोविड-19 महामारी से बचाव को लेकर जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा है। सरकारी दफ्तरों को साफ सुथरा रखने और कीटाणु नाशक रसायन का छिड़काव सप्ताह में दो पर बार अनिवार्य रूप से करने को कहा गया है। कार्यालयों व उनके परिसरों में सामाजिक दूरी का पालन करने, यथा संभव सीढ़ियों का प्रयोग करने का सुझाव दिया गया है।

गर्भावस्था व 10 वर्ष से कम उम्र की संतान वाली महिला कार्मिक 55 साल से अधिक आयु के कर्मचारी को अपरिहार्य स्थिति को छोड़कर दफ्तर न बुलाने के निर्देश दिए गए हैं। कर्मचारियों का कहा गया है कि वे कार्यालय में मास्क या फेस कवर अनिवार्य रूप से लगाएंगे। खांसी, जुकाम व सांस लेने में तकलीफ वाले कर्मचारियों को दफ्तर न बुलाया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें