फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड :हल्द्वानी में 500 बेड के कोविड केयर सेंटर का मुख्यमंत्री ने किया वर्चुअल उद्घाटन 

Wed, 02 Jun 2021 02:08 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी

सार

डीआरडीओ ने राजकीय मेडिकल कॉलेज के खेल मैदान में 500 बेड का आधुनिक सुविधाओं से लैस फैब्रिकेटेड अस्पताल का निर्माण किया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने हल्द्वानी में डीआरडीओ द्वारा स्थापित 500 बेड के अस्स्थाई कोविड केयर सेंटर (जनरल विपिन चन्द्र जोशी) का वर्चुअल उद्घाटन किया।

विज्ञापन


कोरोना के बढ़ते मामलों और कोरोना की तीसरी लहर की संभावनाओं को देखते हुए डीआरडीओ ने राजकीय मेडिकल कॉलेज के खेल मैदान में 500 बेड का आधुनिक सुविधाओं से लैस फैब्रिकेटेड अस्पताल का निर्माण किया है।

अस्पताल में कोरोना मरीजों के लिए 375 ऑक्सीजन बेड और 125 आईसीयू बेड बनाए गए हैं। इसमें सौ वेंटिलेटर भी हैं। तीसरी लहर को देखते हुए बच्चों के लिए 50 बेड का आईसीयू प्रस्तावित है।
विज्ञापन


राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य सीपी भैसोड़ा ने कहा कि जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग के सहयोग से अस्पताल को जाने वाली सड़क का डामरीकरण भी हो गया है।

ऊर्जा निगम ने भी त्वरित गति से कार्य किया। एसटीएच के एमएस डॉ. अरुण जोशी के अधीन अस्पताल संचालित होगा। इधर, अस्पताल प्रबंधन ने कोविड अस्पताल में डॉक्टरों, स्टाफ नर्स, लिपिक आदि की तैनाती कर दी है।

डीआरडीओ द्वारा यह कोविड केयर सेंटर मात्र तीन सप्ताह में तैयार किया गया है। अब इसका क्लीनिकल मैनेजमेंट डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल द्वारा किया जाएगा।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि यह कोविड केयर सेंटर जल्द बनकर तैयार हुआ है। मुख्यमंत्री ने इस कोविड केयर सेंटर की स्थापना के लिए प्रधानमंत्री एवं रक्षा मंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी में इस कोविड केयर सेंटर के बनने से कुमाऊं मण्डल के लोगों को इलाज कराने में काफी सुविधा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें