फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में कोरोना : मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत व उनकी पत्नी ने लगवाई वैक्सीन

Thu, 06 May 2021 02:50 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी दून अस्पताल की नई ओपीडी में पहुंचे। यहां उन्होंने वैक्सीन लगवाई और वहां से रवाना हो गए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और उनकी पत्नी ने गुरुवार को कोरोना की वैक्सीन लगवाई। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी दून अस्पताल की नई ओपीडी में पहुंचे। यहां उन्होंने वैक्सीन लगवाई और वहां से रवाना हो गए।

विज्ञापन


उत्तराखंड में बेकाबू हुआ कोरोना: प्रदेश में आठ जिलों की संक्रमण दर 20 प्रतिशत से ज्यादा

18 से 45 वर्ष के लोगों के टीकाकरण के लिए 100 करोड़ जारी

प्रदेश में 18 से 45 आयु वर्ग को कोविड टीका लगाने के लिए सरकार ने मुख्यमंत्री राहत कोष से 100 करोड़ की राशि जारी कर दी है। वित्त विभाग की ओर से यह राशि स्वास्थ्य महानिदेशक को जारी की गई है।
विज्ञापन


फेफड़ों पर ही नहीं दिल, दिमाग, किडनी और आंखों पर भी कोरोना कर रहा हमला, कई मरीज हो रहे इस बीमारी के शिकार
 
अपर सचिव वित्त अरुणेंद्र सिंह चौहान की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रदेश में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए 18 से 45 आयु वर्ग के लोगों को टीका लगाया जाना है। सरकार ने इस आयु वर्ग के 50 लाख लोगों को मुफ्त में टीका लगाने का निर्णय लिया है। वित्त विभाग ने कोविड वैक्सीन खरीदने के लिए स्वास्थ्य विभाग को मुख्यमंत्री राहत कोष से 100 करोड़ की राशि जारी कर दी है। 
विज्ञापन


18 से 45 आयु वर्ग के लोगों को टीके लगाने के लिए सरकार को केंद्र को 122108 कोविशील्ड और 42370 कोवैक्सीन की डोज की मांग भेजी है। केंद्र से वैक्सीन मिलने का इंतजार है। जिसके बाद ही प्रदेश में इस आयु का टीकाकरण अभियान शुरू हो पाएगा।  

थराली में शुरू नहीं हुआ टीकाकरण 

थराली में 18 से 45 आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। कोविड प्रभारी डॉ. एश्वर्या रेवाड़ी ने बताया कि अभी पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन नहीं पहुंचने से टीकाकरण का कार्य शुरू नहीं हो जाएगा। फिलहाल 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण जारी है। एएनएम विमला शर्मा ने कहा कि थराली, देवाल और नारायणबगड़ में 18 से 45 आयु वर्ग के एक लाख से अधिक लोग हैं जिनके लिए 2 लाख डोज की आवश्यकता पड़ेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें