फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in Uttarakhand : विधानसभा सत्र के दौरान सदन में विधायकों के सिटिंग प्लान पर मंथन जारी

Fri, 28 Aug 2020 01:16 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विधानसभा - फोटो : File Photo
विज्ञापन
सोशल डिस्टेंस के नियम का पालन करते हुए सदन में विधायकों को बिठाना विधानसभा के लिए टेड़ी खीर साबित हो रहा है। अभी तक इस बारे में कोई अंतिम फैसला नहीं हो पाया है। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने फिर कहा कि सितंबर में प्रस्तावित विधानसभा सत्र हर हाल में सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर कोई अंतिम फैसला नहीं किया जा सका है। विधानसभा के स्तर से हर छोटी से छोटी बात पर विचार किया जा रहा है। इसके लिए हर किसी का सहयोग भी लिया जाएगा।

सूत्रों के मुताबिक इस मामले को लेकर कई विकल्पों पर बात की जा रही है। बृहस्पतिवार को भी विधानसभा में इस मुद्दे को लेकर अधिकारियों ने आपस में बात की। 
विज्ञापन


स्पीकर से मिले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने बृहस्पतिवार को विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल से उनके यमुना कालोनी स्थित सरकारी आवास पर मुलाकात की। दोनों के बीच सदन में समाजिक दूरी बनाते हुए सत्र का आयोजन करने समेत कुछ अन्य मुद्दों पर बातचीत हुई। विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के साथ कोरोना संकट को लेकर भी बातचीत हुई है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें