फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in Uttarakhand : एआरटीओ कार्यालय में तैनात अधिकारी की दिल्ली में इलाज के दौरान मौत

Sat, 01 Aug 2020 10:07 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Flickr
विज्ञापन

एआरटीओ कार्यालय में तैनात अधिकारी की दिल्ली में इलाज के दौरान मौत हो गई। दिल्ली में मृतक का कोरोना का इलाज चल रहा था। मृतक की पत्नी के कोरोना पॉजिटिव आने पर इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। बृहस्पतिवार को मकान मालकिन और उनकी बेटी भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। 

विज्ञापन


अधिकारी काशीपुर एआटीओ कार्यालय में तैनात थे। वह लंबे समय से स्लिप डिस्क की समस्या से पीड़ित थे। 23 जुलाई को खांसी, बुखार और सांस लेने में परेशानी होने के कारण वह सरकारी अस्पताल में दिखाने गए थे। वहां उनकी रैपिड एंटीजन किट से जांच की गई थी। जांच में उनके कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। 

Trending Videos
विज्ञापन

इलाज के दौरान दम तोड़ दिया

सरकारी अस्पताल ने अधिकारी की गंभीर हालत को देखते हुए सुशीला तिवारी हल्द्वानी भेज दिया था। स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं होने पर एक दिन बाद ही हल्द्वानी से उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया था। शुक्रवार रात करीब सवा 12 बजे उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

मृतक ने अपने पीछे पत्नी , दो पुत्र , पुत्री को बिलखता छोड़ गए हैं। छोटा पुत्र अविवाहित है। एआरटीओ अनीता चंद ने बताया कि कार्यालय में तैनात करीब 15 अधिकारी-कर्मचारी जांच में निगेटिव पाए गए थे। कार्यालय में उनका कक्ष अलग था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें