रुड़की में एलआईयू के एक कर्मचारी समेत 40 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। एलआईयू कर्मी के पॉजिटिव होने पर बीटी गंज पुलिस चौकी को सैनिटाइज किया गया। साथ ही संपर्क में आने वाले कर्मचारियों के भी सैंपल लेने की तैयारी की जा रही है। वहीं, शहर और देहात में मिले अन्य को अलग-अलग कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया गया है।
रुड़की और देहात में कोरोना पॉजिटिव की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार सैंपलिंग बढ़ाई जा रही है तो केस में बढ़ रहे हैं। रविवार को आई स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में बीटी गंज पुलिस परिसर स्थित एलआईयू के दफ्तर में एक कर्मचारी में कोरोना की पुष्टि हुई है। कर्मी को घर में ही होम आइसोलेट कर दिया है। साथ ही संपर्क में आने वाले कर्मचारियों की सैंपलिंग लेने की तैयारी की जा रही है।
वहीं, रुड़की और देहात क्षेत्र में 39 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिन्हें स्वास्थ्य विभाग ने अलग-अलग कोविड केयर सेंटर में भर्ती किया है। इनके संपर्क में आने वाले लोगों को चिह्नित कर सैंपलिंग लेने की तैयारी की जा रही है।