फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in Uttarakhand: कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक की एंटीजन रिपोर्ट पॉजिटिव, एम्स में होंगे भर्ती

Sun, 06 Sep 2020 07:14 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • कृषि मंत्री सुबोध उनियाल भी हुए सेल्फ आइसोलेट 
विज्ञापन
शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक की रैपिड एंटीजन रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वे जल्द ही एम्स में भर्ती होंगे। उन्होंने खुद इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने अपील की है कि जो लोग और पत्रकार उनके संपर्क में आए हैं वे खुद ही आइसोलेट हो जाएं।  वही, कृषि मंत्री सुबोध उनियाल भी सेल्फ आइसोलेट हो गए हैं। उनके बेटे और भतीजी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

विज्ञापन


बता दें कि कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आने के कारण मंत्री कौशिक शनिवार शाम से पांच दिन के लिए खुद ही आइसोलेट हो गए थे। इससे पहले मंत्री ने जनसमस्याएं सुनने के साथ मायादेवी मंदिर में हवन में हिस्सा लिया था। कई संगठनों के कार्यकर्ताओं ने उनसे मिलकर अपने मांग पत्र भी दिए। सूत्रों का कहना है कि मंत्री का एक करीबी भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। 


यह भी पढ़ें: Coronavirus in Uttarakhand: चार जिलों में तेजी से बढ़ रहा संक्रमण, फिर बढ़े कंटेनमेंट जोन
विज्ञापन


इसके बाद मंत्री कौशिक ने कहा कि अब वे पांच दिन तक किसी से नही मिलेंगे। मंत्री के आइसोलेट होने की खबर मिलते ही शहर में हड़कंप मच गया। मालूम हो कि इससे पहले तीन दिन तक आइसोलेट रहने के बाद कैबिनेट मंत्री एक सितंबर को बाहर आए थे। 

कैबिनेट बैठक में शामिल हुए थे कौशिक
कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक शुक्रवार को कैबिनेट बैठक में शामिल हुए थे। इस बैठक में गोपन विभाग के स्टाफ के अलावा शासन के सभी प्रमुख आलाधिकारी मौजूद थे। कौशिक की आरटीपीसीआर रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मंत्रियों और आलाधिकारियों को आइसोलेशन में जाना पड़ सकता है। हालांकि इस बारे में कौशिक का कहना है कि कैबिनेट बैठक के दौरान सोशल डिस्टेंस, मास्क, सैनिटाइजेशन और एहतियात से जुड़े सभी तरह के प्रोटोकाल का पालन हुआ है।

मीडियाकर्मियों से भी की थी बातचीत
कैबिनेट बैठक के बाद कौशिक की कई मीडिया कर्मियों से भी बातचीत हुई थी। विधानसभा सत्र घोषित होने के कारण उन्होंने ब्रीफिंग तो नहीं की, लेकिन अन्य राजनीतिक विषयों पर पत्रकारों ने उनसे बातचीत की थी। कौशिक ने संपर्क में आने वाले सभी लोगों से एहतियात बरतने की अपील की है।

Trending Videos
विज्ञापन

रुड़की में एलआईयू कर्मी समेत 40 कोरोना पॉजिटिव

रुड़की में एलआईयू के एक कर्मचारी समेत 40 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। एलआईयू कर्मी के पॉजिटिव होने पर बीटी गंज पुलिस चौकी को सैनिटाइज किया गया। साथ ही संपर्क में आने वाले कर्मचारियों के भी सैंपल लेने की तैयारी की जा रही है। वहीं, शहर और देहात में मिले अन्य को अलग-अलग कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया गया है।

रुड़की और देहात में कोरोना पॉजिटिव की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार सैंपलिंग बढ़ाई जा रही है तो केस में बढ़ रहे हैं। रविवार को आई स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में बीटी गंज पुलिस परिसर स्थित एलआईयू के दफ्तर में एक कर्मचारी में कोरोना की पुष्टि हुई है। कर्मी को घर में ही होम आइसोलेट कर दिया है। साथ ही संपर्क में आने वाले कर्मचारियों की सैंपलिंग लेने की तैयारी की जा रही है।

वहीं, रुड़की और देहात क्षेत्र में 39 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिन्हें स्वास्थ्य विभाग ने अलग-अलग कोविड केयर सेंटर में भर्ती किया है। इनके संपर्क में आने वाले लोगों को चिह्नित कर सैंपलिंग लेने की तैयारी की जा रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें