हरिद्वार जिले में कोरोना संक्रमण के सात मरीज सामने आए थे। पहला मरीज चार अप्रैल को आया तो अंतिम मरीज 18 अप्रैल को आया। इसके बाद कोई मरीज सामने नहीं आया। सभी का इलाज मेला अस्पताल में किया गया।
यहां से आए मरीज
- पहला मरीज चार अप्रैल को पनियाला गांव से।
- दूसरा मरीज सात अप्रैल को ज्वालापुर के पांवधाई से।
- तीसरा मरीज आठ अप्रैल को पांवधोई से ही आया।
- चौथा 14 अप्रैल को भगवानपुर के मानकपुर माजरा बुजुर्ग में।
- पांचवा 14 अप्रैल को लक्सर के बहादरपुर खादर से।
- छठां मरीज 18 अप्रैल को हाथरस निवासी युवक।
- सातवां मरीज 18 अप्रैल को मानकपुर माजरा की महिला।