लोगों ने डीएम से क्षेत्र में शूटिंग रोकने की मांग की है। भवाली कोतवाल आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि शूटिंग करने वाली टीम को परमिशन है। वे आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट लेकर आए हैं। कहा कि लोग लिखित में शिकायत देंगे तो जांच करेंगे। इधर, रामगढ़ मंडल के भाजपा अध्यक्ष कुंदन चिलवाल ने बताया कि शनिवार को इस विषय में ग्रामीणों और प्रशासन से बात की जाएगी।
पिछले साल जून में भी मनोज वाजपेयी अल्मोड़ा पहुंचे थे। उन्होंने यहां एक दुकान में कुमाऊं के पारंपरिक आभूषणों के बारे में जानकारी ली थी। इस दौरान बाजार में अचानक फिल्म अभिनेता को देख लोगों की भीड़ लग गई थी। कई लोगों ने उनके साथ सेल्फी भी ली थी।
उस दौरान अभिनेता वाजपेयी को कुमाऊं के पारंपरिक आभूषण खूब भाए थे। दुकान स्वामी तरुण वर्मा ने बताया कि वह कुमाऊं के पारंपरिक आभूषणों की फोटो लेकर गए थे। उन्होंने आभूषणों की सराहना की थी।