फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in Uttarakhand: मंगलवार को 208 नए संक्रमित मिले, मरीजों का आंकड़ा 8000 पार, पांच की मौत

Tue, 04 Aug 2020 09:15 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा आठ हजार पार
  • प्रदेश में पांच संक्रमितों की मौत, 208 कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में मंगलवार को पांच कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई, जबकि 208 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। अब प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा आठ हजार के पार पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार मंगलवार को 3301 सैंपल निगेटिव पाए गए। कुल मरीजों की संख्या 8008 हो गई है, जबकि अब तक 95 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन


ऊधमसिंह नगर में 63 संक्रमित मिले हैं। इनमें 28 संपर्क में आए हुए हैं, जबकि 23 की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। देहरादून जिले में मिले 48 संक्रमितों में 31 संपर्क में आए हुए और 17 की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। पिथौरागढ़ जिले में मिले 32 संक्रमित संपर्क में आए हुए हैं। हरिद्वार जिले में मिले 23 संक्रमितों में 18 संपर्क में आए हुए हैं, पांच की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है।

यह भी पढ़ें: Coronavirus in Uttarakhand : उत्तराखंड के आईपीएस की माता का कोरोना से निधन
विज्ञापन


चंपावत और नैनीताल जिले में 10-10, उत्तरकाशी जिले में आठ, पौड़ी में छह, अल्मोड़ा और टिहरी जिले में तीन-तीन, चमोली और रुद्रप्रयाग जिले में एक-एक संक्रमित मिला है। वहीं, मंगलवार को हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में तीन, हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट में तीन, दून मेडिकल कालेज में एक संक्रमित मरीज की मौत हुई है।

आज मिले संक्रमित मामले

जिला                      संक्रमित मरीज
ऊधमसिंह नगर             63
देहरादून                       48
पिथौरागढ़                     32
हरिद्वार                         23
चंपावत                        10
नैनीताल                       10
उत्तरकाशी                    08
पौड़ी                            06
अल्मोड़ा                        03
टिहरी                           03
चमोली                         01
रुद्रप्रयाग                       01
विज्ञापन

पीआरडी जवान और फैक्टरी कर्मी कोरोना पॉजिटिव

भारुवाला गांव निवासी एक पीआरडी जवान में कोरोना की पुष्टि हुई है। वहीं, लक्सर के एक फैक्टरी कर्मचारी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दोनों पिछले कई दिनों से होम क्वारंटीन थे। दोनों को कोविड केयर सेंटर रेफर कर दिया है। साथ ही उनके घरों के आसपास कुछ क्षेत्र को पाबंद कर दिया।

खानपुर क्षेत्र के भारुवाला गांव निवासी 43 वर्षीय व्यक्ति पीआरडी जवान है। वह हरिद्वार नगर निगम में तैनात था। खांसी जुकाम की शिकायत होने पर खानपुर स्वास्थ्य विभाग ने 31 जुलाई को उसका सैंपल लिया था। तब से उसे घर में ही होम क्वारंटीन कर दिया था। मंगलवार को उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। वहीं, लक्सर के सोसायटी रोड निवासी 34 वर्षीय एक युवक लक्सर की ही एक फैक्टरी में काम करता है।

लगभग छह दिन पहले फैक्टरी कर्मी को बुखार की शिकायत होने पर फैक्टरी प्रबंधन ने उसे जांच कराने के निर्देश दिए थे। 31 जुलाई को स्वास्थ्य विभाग ने उसका सैंपल लेकर जांच को भेजकर उसे होम क्वारंटीन कर दिया था। मंगलवार को उसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। एसडीएम पूरण सिंह राणा ने बताया कि दोनों को कोविड सेंटर में भर्ती कराया गया है। बुधवार को उनके परिजनों के सैंपल लिए जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें