फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड : कोरोना से बंद पड़ा पर्यटन उद्योग, अब तक 10597 करोड़ का नुकसान, सरकार से राहत की दरकार

Sun, 23 May 2021 03:12 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

प्रदेश में चारधाम यात्रा से ठीक पहले कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ने के कारण पर्यटन उद्योग को आर्थिक झटका लगा है।
विज्ञापन
रुपये - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में कोरोना महामारी के कारण इस साल भी पर्यटन उद्योग बंद पड़ा है। पर्यटन क्षेत्र से जुड़े कारोबारियों को सरकार ने राहत की दरकार है। बीते साल सरकार की ओर से आर्थिक सहायता और लाइसेंस नवीनीकरण, बिजली बिलों के भुगतान में छूट दी गई थी, लेकिन इस बार अभी तक सरकार ने छूट देने का कोई निर्णय नहीं लिया है। पर्यटन कारोबारियों की तरफ से सरकार के समक्ष कई बार राहत देने की मांग उठाई जा चुकी है। 

विज्ञापन


उत्तराखंड : कोरोना ने पर्वतीय जिलों में मचाया सबसे अधिक कहर, राज्य में अब हर चौथा मामला पहाड़ी जिलों से 

प्रदेश में चारधाम यात्रा से ठीक पहले कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ने के कारण पर्यटन उद्योग को आर्थिक झटका लगा है। बीते वर्ष से चारधामों के कपाट खुलने से पहले कोरोना की दस्तक से लॉक डाउन के कारण यात्रा बंद रही। होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों, रीवर राफ्टिंग समेत अन्य साहसिक गतिविधियों पर ताले लटके रहे। वहीं, इस बार भी चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले कोरोना की दूसरी लहर से पर्यटन कारोबार बंद पड़ा है। संक्रमण के कारण सरकार ने चारधाम यात्रा स्थगित की है। 
विज्ञापन


उत्तराखंड : ब्लैक फंगस का कहर जारी, हिमालयन अस्पताल में दो की मौत, मिले 15 केस 

बीते वर्ष सरकार ने पर्यटन उद्योग से जुड़े कारोबार को लाइसेंस नवीनीकरण, बिजली बिलों में भुगतान में छूट दी थी। साथ ही रीवर राफ्टिंग करने वाले गाइडों को पांच-पांच हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी थी। वहीं, पर्यटन से जुड़े ढाई लाख लोगों को दो-दो हजार रुपये की सहायता राशि दी थी। 

पर्यटन उद्योग से जुड़े व्यापारियों का कहना है कि पर्यटन गतिविधियां पर ब्रेक लगने से पर्यटन उद्योग को बड़ा नुकसान हुआ है। मुश्किल के इस समय में सरकार की ओर से आर्थिक मदद की जानी चाहिए। पर्यटन से प्रदेश भर में लाखों लोगों का रोजगार जुड़ा था। पर्यटन कारोबारियों को बिजली के बढ़ते दामों को कम करने और जीएसटी में राहत दी जाए। होम स्टे से जुड़े लोगों को पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड से एनओसी लेने में समस्या का सामना करना पड़ता है। जबकि रिन्यूवल की प्रक्रिया को आसान किया जाए। 
विज्ञापन


कोरोना महामारी के कारण पर्यटन कारोबार बंद है। कई बार सरकार से पर्यटन उद्योग से जुड़े कारोबारियों को राहत देने की मांग उठाई गई, लेकिन इस पर अभी तक कोई निर्णय लिया गया है। पर्यटन से लाखों लोगों का रोजगार जुड़ा है।
- संदीप साहनी, अध्यक्ष उत्तराखंड होटल एसोसिएशन 

कोरोना महामारी के कारण पर्यटन उद्योग का आर्थिक रूप से नुकसान हुआ है। पिछले साल सरकार की ओर से आर्थिक मदद व अन्य छूट दी गई थी। पर्यटन कारोबारियों को राहत देने के लिए मुख्यमंत्री से बात की जाएगी। कोराना का संक्रमण बढ़ रहा है। जिससे सरकार ने चारधाम यात्रा स्थगित की है। कोरोना से सामान्य स्थिति होने पर चारधाम यात्रा का संचालन किया जाएगा।
- सतपाल महाराज, पर्यटन मंत्री

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें