फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus Uttarakhand: लक्सर और भगवानपुर के 10 हजार लोग होम क्वारंटीन, प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

Wed, 15 Apr 2020 09:33 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लक्सर/भगवानपुर (रुड़की)

सार

  • कोरोना मरीज मिलने पर लक्सर और भगवानपुर तहसील के दो गांव किए गए हैं पाबंद
  • रास्ते किए बंद, सैनिटाइजेशन और आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी की है तैयारी
  • अधिकारियों ने किया गांव का दौरा, घर में ही रहने की अपील, सभी की होगी स्क्रीनिंग
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार जिले के लक्सर और भगवानपुर क्षेत्र में कोरोना मरीज मिलने के बाद दोनों गांवों को सील कर करीब 10 हजार की आबादी को प्रशासन ने होम क्वारंटीन कर दिया है। रास्तों पर बैरिकेडिंग लगाकर ग्रामीणों को घर में ही रहने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन


दूसरी ओर, बुधवार को मानक मजरा और बहादरपुर खादर गांव पहुंचकर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर-घर सर्वे किया। जल्द ही सभी की स्क्रीनिंग की जाएगी। साथ ही प्रशासन ने दोनों गांवों में राशन समेत अन्य आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी की तैयारी कर ली है। मंगलवार को जिले में दो और कोरोना पॉजिटिव मिलने से प्रशासन में खलबली मच गई। लक्सर के बहादरपुर खादर से दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में गए 40 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही देर रात गांव की करीब छह हजार आबादी को पाबंद कर दिया गया। गांव के सभी रास्तों पर बैरिकेडिंग लगाकर पुलिस तैनात दी गई है।

किसी के भी गांव के अंदर आने या बाहर जाने पर रोक लगा दी गई है। अधिकारियों ने ग्रामीणों से घर में रहने की अपील की है। पूरे गांव को सैनिटाइज किया गया है। वहीं, बुधवार को सीएचसी प्रभारी डॉ. अनिल वर्मा के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर-घर जाकर स्क्रीनिंग के लिए सर्वे किया। दूसरा कोराना पॉजिटिव भगवानपुर के मानक मजरा में मिला।
विज्ञापन


यहां भी जमात से लौटे एक 62 वर्षीय बुजुर्ग में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके बाद गांव में दहशत का माहौल है। मंगलवार रात यहां भी पुलिस और प्रशासनिक अमले ने चार हजार की आबादी को पाबंद कर दिया। गांव को पूरी तरह सैनिटाइज किया गया है।

बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर-घर जाकर सर्वे किया। जल्द ही पूरे गांव में स्क्रीनिंग प्रक्रिया शुरू की जाएगी। टीम में डॉ. राजीव श्रीवास्तव, डॉ. सागर प्रताप, डॉ. रामेंद्र सिंह, डॉ. हरप्रीत, डॉ. मोनिका, डॉ. दीपिका, डॉ. अंजू, डॉ. अनुराधा, डॉ. हेमंत मौजूद थे। एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि ग्रामीणों से घरों में ही रहने की अपील की गई है। किसी ने भी नियमों का उल्लंघन किया तो कार्रवाई की जाएगी।

कोरोना पीड़ितों के संपर्क में आने वाले 75 लोग चिह्नित

पुलिस, प्रशासन और खुफिया विभाग ने कोरोना पीड़ितों के संपर्क में आने वालों को चिह्नित करने का काम शुरू कर दिया है। लक्सर निवासी मरीज के संपर्क में आने वाले परिजनों समेत 37 लोग चिह्नित किए जा चुके हैं। सभी को हरिद्वार में क्वारंटीन कर दिया गया है। मरीज चार महीने के लिए दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में गया था। 27 मार्च को वह गांव लौटा।

बताया जा रहा है कि पड़ोसी की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग ने तीन अप्रैल को उसे कलियर में क्वारंटीन किया था। 10 अप्रैल को हरिद्वार गुरुकुल आयुर्वेदिक अस्पताल में आइसोलेट किया गया था। 14 अप्रैल को रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो मेला अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया। वहीं, भगवानपुर निवासी मरीज के दो साथियों और परिजनों समेत कुल 38 लोगों को चिह्नित कर हरिद्वार के अरोग्यम अस्पताल में क्वारंटीन किया गया है। तीनों के संपर्क में रहने वाले अन्य लोगों को भी चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन

ये हैं हेल्पलाइन नंबर

बहादरपुर गांव के लिए हेल्प लाइन नंबर
सुनैना राणा, तहसीलदार : 9411176000
डॉ. अनिल वर्मा, सीएचसी अधीक्षक : 7906538453
मोहम्मद गौहर हयात, ईओ नपां : 9897218552
ममता ग्वाड़ी, आपूर्ति निरीक्षक : 9458919099
नैनपाल, ग्राम प्रधान : 9927176716
बिंदु नेगी : 9556571818
पशुओं के इलाज व चारे के लिए : 9639990051
दूध के लिए : 7579232020
सब्जी के लिए : 8630536571
दवा के लिए : 6398401924

मानक मजरा के लिए हेल्पलाइन नंबर
टीएन शर्मा, पूर्ति निरीक्षक : 8650254985
कंट्रोल रूम नंबर : 78668618690
कुलदीप नौटियाल, मंडी सचिव : 9997048442
पुलिस कंट्रोल रूम : 112

कोविड-19 हेल्प डेस्क
सुनील त्यागी : 9058446842
कुलदीप : 9758026637
सोमपाल : 9084067295
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें