मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून में एक सिपाही ड्यूटी करते समय दुर्घटना का शिकार हो गया था। उसके परिवार की सीएम राहत कोष से मदद की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि महामारी का यह पहला चरण है। इसमें हर वर्ग को सावधानी बरतने की जरूरत है। गर्भवती बहनें, बुजुर्ग और बच्चे खुद संक्रमण से बचें। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें तो प्रत्येक परिवार जीरो बजट में सुरक्षित रहेंगे।
सीमा पर रोकना व्यावहारिक नहीं
मुख्यमंत्री ने हाईकोर्ट के आदेश के संदर्भ में कहा कि सीमा पर रोककर जांच करना व्यावहारिक नहीं है। इस मामले में हाईकोर्ट से भी बात की जाएगी जो व्यावहारिक होगा, उसी के तहत कार्य किया जाएगा।
सरकार हर स्थिति से निपटने में सक्षम और तैयार: त्रिवेंद्र
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि कोविड-19 को लेकर सरकार हर परिस्थिति से निपटने के लिए सक्षम और तैयार है। क्वारंटीन व्यक्तियों से तय नियमों का पालन सख्ती से कराया जाए। संक्रमण के दौर में जनता को जिम्मेदारियां समझनी चाहिए।