स्वास्थ्य विभाग के रिपोर्ट के आधार पर कोरोना के आंकड़ों का विश्लेषण कर रहे सोशल डेवलपमेंट फॉर कम्युनिटी फाउंडेशन के संस्थापक अनूप नौटियाल कहा कि 11 जुलाई को प्रदेश में कोरोना काल को 17 सप्ताह पूरे हो चुके हैं। 17 वें सप्ताह में सैंपलिंग में इजाफा हुआ है।
वहीं, रिकवरी की तुलना में संक्रमित मामले बढ़े हैं। 16 वें सप्ताह 28 जून से चार जुलाई तक प्रदेेश में 590 मरीज ठीक हुए हैं। जबकि 17 वें सप्ताह में 210 मरीज ठीक होने के घर भेजे गए हैं।
डाक्टर दंपति कोरोना पॉजिटिव
चौखुटिया(अल्मोड़ा) तहसील अंतर्गत मासी के एक पशु चिकित्सक तथा उनकी गर्भवती पत्नी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव हैं, जबकि उनकी पांच साल की बेटी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसकी जानकारी देते हुए सीएचसी के प्रभारी डॉ. अमित रतन ने बताया कि चिकित्सक दंपति दो जुलाई को पीलीभीत से आए थे।
छह जुलाई को उनकी सैंपलिंग की गई थी, जिनकी रिपोर्ट रविवार शाम को आई है। बताया कि कोरोना संक्रमित दोनों लोगों को चौखुटिया में क्वारंटीन सेंटर में रखा गया है।