फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सक्लूसिव: देहरादून के अस्पतालों में आईसीयू फुल, 70 प्रतिशत से ज्यादा बेड भी भरे

Sun, 20 Sep 2020 11:41 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • कोरोना मरीजों के इलाज के लिए आरक्षित रखे गए बेड भी 70 प्रतिशत से ज्यादा हुए फुल
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना के लगातार बढ़ते संक्रमण के बीच देहरादून के अस्पतालों में आईसीयू फुल हो गए हैं। उधर, कोविड वार्ड के भी करीब 70 प्रतिशत बेड भी फुल हैं। ऐसे में कोरोना के गंभीर मरीजों को इलाज के लिए एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल में चक्कर काटने पड़ रहे हैं। 

विज्ञापन


15 दिनों के भीतर राजधानी में कोरोना संक्रमण के मामलों में जबर्दस्त इजाफा हुआ है। सरकारी और निजी अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में गंभीर मरीजों के लिए आईसीयू का संकट खड़ा हो गया है।

अमर उजाला ने शनिवार को शहर के सभी अस्पतालों का जायजा लिया तो पता चला कि लगभग सभी जगहों पर आईसीयू बेड फुल हो चुके हैं। उधर, स्वास्थ्य विभाग भी लगातार आईसीयू बेड बढ़ाने की कोशिशों में जुटा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह है स्थिति 

राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल
जनरल बेड-    359, खाली-30 बेड
आईसीयू बेड-   35, सभी फुल

मैक्स अस्पताल
जनरल बेड-     40, सभी फुल
आईसीयू बेड - 18, सभी फुल

श्री महंत इंद्रेश अस्पताल
जनरल बेड -   188, 33 बेड खाली
आईसीयू बेड-   33, तीन खाली

सीएमआई
जनरल बेड -    42, 38 फुल, चार खाली
आइसीयू बेड-   दो, दोनों फुल

सिनर्जी अस्पताल
आईसीयू बेड-    10, सभी फुल'

कैलाश अस्पताल
जनरल बेड- 86, 68 फुल, 18 खाली
आईसीयू बेड- 26, सभी फुल

कोरोना संक्रमित गंभीर मरीजों की संख्या में इजाफा होने की वजह से अस्पतालों में आईसीयू बेड फुल हो रहे हैं। हम आईसीयू बेड बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। जल्द ही शासन को नया प्रस्ताव भेजा जाएगा। 
-डॉ. अनूप डिमरी, सीएमओ, देहरादून।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें