हाईकोर्ट ने सरकार को आदेश दिए थे कि बाहरी राज्यों के रेड जोन से आने वाले लोगों को बॉर्डर पर रोककर क्वारंटीन करें और मेडिकल जांच की जाए। उन्होंने कहा कि सरकार हाईकोर्ट के समक्ष प्रदेश की स्थिति और केंद्र सरकार की ओर से जारी किए जा रहे दिशा निर्देशों पर अपना पक्ष रखेगी।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना संक्रमित मामलों की समीक्षा की गई। पिछले एक सप्ताह में चमोली, टिहरी और बागेश्वर जनपद में संक्रमण के मामले मिले हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक विदेशों से आए पांच प्रतिशत लोगों में संक्रमण पाया गया।
जबकि अस्पतालों में छह प्रतिशत, मरकज से लौटे 32 प्रतिशत, बाहरी राज्यों से आए प्रवासियों के 56 प्रतिशत संक्रमित मामले हैं। जबकि एक संक्रमित की ट्रैवल हिस्ट्री का पता नहीं लगा है। मरकज से आए और प्रवासियों को मिला कर प्रदेश में 88 प्रतिशत संक्रमित मामले हैं।