फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in Uttarakhand: पूर्व सीएम हरीश रावत की क्वारंटीन अवधि पूरी, अब आम पार्टी की तैयारी

Sun, 28 Jun 2020 09:04 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • दिल्ली से लौटने के बाद से होम क्वारंटीन थे पूर्व मुख्यमंत्री
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की क्वारंटीन अवधि पूरी हो गई है। रावत का कहना है कि वे अब समाजिक रूप से सक्रिय होंगे, लेकिन सोशल डिस्टेंस का पूरा ध्यान रखेंगे। पूर्व सीएम हरीश रावत कुछ समय पहले ही दिल्ली से परिवार सहित देहरादून लौटे थे। दिल्ली से लौट कर आने की वजह से उन्हें होम क्वारंटीन किया गया था। इस बीच रावत ट्वीटर व फेसबुक पर सक्रिय रहे और उन्होंने कुछ फेसबुक लाइव भी किए।

विज्ञापन


उन्होंने चीन सीमा पर शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए शहीद स्मारक तक जाने की इजाजत भी मांगी थी, लेकिन जिला प्रशासन ने उन्हें इजाजत नहीं दी थी। अब क्वांरटीन की अवधि पूरी होने पर रावत ने कहा कि वे सामाजिक रूप से सक्रिय भी होंगे। रावत ने कहा कि वे सीएम रहे हैं तो उन्हें खुद भी मानक स्थापित करने पड़ेंगे। सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन करना होगा।

विज्ञापन

30 जून को आम को सलाम

रावत के मुताबिक कोरोना काल का असर फलों के राजा आम पर भी दिखाई दिया है। राजा आम को अब सहारे की जरूरत है। वे 30 जून को आम को सलाम कार्यक्रम के तहत परिजनों और करीबियों के साथ आम की दावत करेंगे और उसका वीडियो शेयर करेंगे। रावत ने समर्थकों से कहा कि वे भी अपने वीडियो शेयर करें। आम को सलाम और हरेला पर्व के बाद पहाड़ी ककड़ी का जायका लेने के लिए उन्होंने लोगों से अपने साथ जुड़ने की अपील की है।

प्रदेश सरकार से भी पूछा सवाल
हरीश रावत ने पर्यटन शुरू न होने पर सरकार से भी सवाल पूछा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की रीढ़ पर्यटन पर सरकार चुप क्यों हैं। कहीं कोई चिंतन नहीं दिख रहा है। चारधाम यात्रा शुरू नहीं हो रही, कांवड़ भी बंद, साहसिक पर्यटन, इको टूरिज्म सब पर बंदी है। सरकार सीमित स्तर पर यह सब शुरू क्यों नहीं करती। अन्य राज्य भी समान स्थिति में आर्थिक गतिविधियां शुरू कर ही रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें