फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus Uttarakhand: देहरादून में चार और जमाती मिले कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 31

Mon, 06 Apr 2020 10:35 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

उत्तराखंड में चार और जमाती कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। सभी संक्रमित मरीज देहरादून के हैं। इन्हें सुद्धोवाला स्थित सेंटर में क्वारंटीन में रखा गया था। सैंपल जांच रिपोर्ट में कोरोना की पुष्टि होने पर चारों संक्रमित मरीजों को दून अस्पताल में आइसोलेट किया गया है। प्रदेश में कुल 31 मरीज कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इसमें 24 मरीज जमाती हैं। अब तक पांच संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं।

विज्ञापन


प्रदेश में कोरोना संक्रमित मामले लगातार बढ़ रहे हैं। सोमवार को मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी और एम्स ऋषिकेश से कुल 103 कोरोना संक्रमण के सैंपलों की रिपोर्ट आई है। इसमें 98 सैंपल नेगेटिव पाए गए। जबकि देहरादून में जमात में शामिल होकर लौटे चार लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इन चार मरीजों को सुद्धोवाला स्थित क्वारंटीन सेंटर में रखा गया था और वहीं से सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 31 तक पहुंच गई है।  देहरादून में 18 संक्रमित में से 11 जमाती हैं। वहीं, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, हरिद्वार और अल्मोड़ा में भी जमात से आने वाले कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

ये है संक्रमितों कीजिलावार स्थिति
जिला        संक्रमित
देहरादून      18
नैनीताल      06
हरिद्वार      01
यूएस नगर   04
अल्मोड़ा      01
पौड़ी          01

देहरादून में चार और लोगों में कोरोना संक्रमण पाया गया है। सभी को दून अस्पताल में आइसोलेशन में कड़ी निगरानी में रखा गया है। बाहरी राज्यों में जमात से लोगों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए लोगों को भी क्वारंटीन में रखा जाएगा।
विज्ञापन

- डॉ.पंकज कुमार पांडेय, प्रभारी सचिव, स्वास्थ्य

डीजीपी के निर्देश के बाद सामने आए जमाती

उत्तराखंड डीजीपी के निर्देश के बाद जमात में गए लोग खुद सामने आ रहे हैं। रुद्रपुर में एसपी सिटी देवेंद्र पिंचा ने बताया कि अब तक जिले में  15 जमाती खुद निकलकर आए हैं। इन सभी का मेडिकल करवा कर क्वारंटीन किया जा रहा है। 

पुलिस महानिदेशक ने चेतावनी जारी की है कि छिपे हुए जमातियों के पास सोमवार तक पुलिस के सामने आने का आखिरी मौका है। यदि उसके बाद कोई पकड़ा जाता है तो उस पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

चार कॉलोनी हो चुकीं सील, रुड़की का एक गांव भी सील

देहरादून में लगातार मामले बढ़ने के बाद भगत सिंह कॉलोनी, डिफेंस कॉलोनी और कारगी ग्रांट स्थित बस्ती में आवाजाही नियंत्रित करने के बाद रविवार को तीनों ही जगह को  सील कर दिया गया। वहीं लक्खीबाग की मुस्लिम कॉलोनी को भी सोमवार को सील कर दिया गया है। क्षेत्रों की लगभग दस हजार की आबादी अब अपने घरों में बंद है।

इससे पहले प्रशासन ने राशन व खाने के प्रबंध कर दिए हैं। कॉलोनियों में सिर्फ सरकारी वेंडर ही राशन लेकर पहुंच रहे हैं। इसके साथ ही रुड़की के पनियाला गांव में भी जमाती कोरोना पॉजिटिव मिलने पर गांव को सील कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें