फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: जसपुर में स्वाइन फ्लू से 60 साल के बुजुर्ग की मौत, ऋषिकेश एम्स में चल रहा था इलाज

Mon, 06 Apr 2020 10:20 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जसपुर
विज्ञापन
- फोटो : स्वाइन फ्लू
विज्ञापन

कोरोना के खौफ के बीच उत्तराखंड के जसपुर में एक बुजुर्ग राइस मिलर की स्वाइन फ्लू से मौत हो गई। उनका इलाज ऋषिकेश एम्स में चल रहा था। मरीज की मौत रविवार देर रात को हुई। परिजनों ने सुबह एम्स से लौटकर उनका अंतिम संस्कार कर दिया। इससे पहले भी प्रदेश में दो लोगों की मौत स्वाइन फ्लू से हो चुकी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, 60 वर्षीय राइस मिलर की तीन दिन पहले तबीयत खराब हो गई थी। परिजन उसी वक्त उन्हें विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल के नर्सिंग होम में लेकर गए थे। डॉ. सिंघल ने एक रात अस्पताल में भर्ती रखने के बाद उन्हें एम्स के लिए रेफर कर दिया।

एक दिन पहले एम्स में प्राथमिक जांच कराई तो उसमें स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई। रविवार को इलाज के दौरान राइस मिलर ने दम तोड़ दिया। जसपुर में स्वाइन फ्लू से मौत का यह पहला मामला सामने आया है। राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों के अलावा व्यापारी संगठनों ने भी राइस मिलर के निधन पर शोक जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं लक्षण और बचाव के तरीके

स्वाइन फ्लू के लक्षण
-लगातार खांसी और बहुत अधिक बलगम।
-सिर में बहुत तेज दर्द। 
-लगातार नाक बहना और छींकें आना।
-गले में खुश्की और खरास।
-लगातार बुखार बढ़ना।
-बहुत ज्यादा थकान, अनिद्रा।
-मांसपेशियों में अकड़न और दर्द।

ये हैं बचाव के तरीके
-हाथ मिलाने और गले लगने से बचें।
-बिना मास्क पहने भीड़भाड़ वाली जगहों पर ना जाएं।
-खांसी-जुकाम को हल्के में ना लें।
-स्वाइन फ्लू प्रभावित क्षेत्रों में ना जाएं।
-खांसते और छींकते समय रुमाल रखें।
-मौसमी फल खाएं और इम्यूनिटी को बढ़ाएं।
-अस्पताल जाते समय सावधानी बरतें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें