फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सक्लूसिव: उत्तराखंड में परीक्षाएं नजदीक, लेकिन छात्रों को वापसी का विकल्प देना भूल गई सरकार

Fri, 07 Aug 2020 03:00 PM IST
अलका त्यागी आफताब अजमत, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • स्मार्ट सिटी की वेबसाइट पर हो रहे रजिस्ट्रेशन में छात्रों के लिए नहीं दिया गया है कोई विकल्प
  • परीक्षाएं नजदीक आने से छात्रों और अभिभावकों की चिंता बढ़ी 
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के विश्वविद्यालयों में परीक्षाएं नजदीक आ रही हैं। लॉकडाउन के दौरान घर लौटे छात्र वापस आने की तैयारी कर रहे हैं। लेकिन एक नियम की वजह से उनके कदम ठिठक रहे हैं। दून वापसी के लिए स्मार्ट सिटी की जिस वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कराना है, उस पर परीक्षा से संबंधित विकल्प ही नहीं है।

विज्ञापन


गढ़वाल विवि की परीक्षाएं दो सितंबर से और उत्तराखंड तकनीकी विवि की परीक्षाएं सितंबर के पहले सप्ताह में होनी हैं। वहीं, दून विवि की परीक्षाएं सितंबर के अंतिम सप्ताह से शुरू होकर 24 अक्तूबर तक चलेंगी।

तीनों विश्वविद्यालयों और संबद्ध कॉलेजों में बढ़ी संख्या में दूसरे राज्यों के छात्र भी पढ़ते हैं। परीक्षाओं के लिए छात्र दून लौटना चाहते हैं, लेकिन स्मार्ट सिटी की वेबसाइट पर हो रहे रजिस्ट्रेशन में यह विकल्प नहीं है। छात्रों को डर सता रहा है कि अगर समय से रजिस्ट्रेशन न हुआ तो वे परीक्षा से वंचित भी रह सकते हैं।

विज्ञापन

इन श्रेणियों में हो रहा रजिस्ट्रेशन

-ऑल गवर्नमेंट ऑफिसर
-बिजनेस ट्रेवलर
-फैमिली या पर्सनल रीजन, सात दिन के लिए
-गवर्नमेंट, पीएसयू, नगर निगम, गवर्नमेंट सोसाइटी इंप्लाई
-चीफ जस्टिस, जज, ज्यूडिशियल ऑफिसर
-मंत्री
-हॉस्पिटल एंड हेल्थ चेकअप
-इंडस्ट्री, प्राइवेट सेक्टर, ऑर्गेनाइजेशन
-उत्तराखंड आने वाले प्रवासी
-उत्तराखंड से जाने वाले प्रवासी
-अंतिम संस्कार
-सेना, वायु सेना, नेवी से जुड़े जवान व अधिकारी और उनके परिजन
-टूरिस्ट
विज्ञापन

14 दिन क्वारंटीन के चलते रजिस्ट्रेशन जरूरी

छात्रों का कहना है कि चूंकि अनलॉक नियमों के तहत देहरादून या उत्तराखंड के दूसरे शहरों में आने के बाद 14 दिन क्वारंटीन  रहना है, इसलिए जल्द से जल्द रजिस्ट्रेशन कराना भी जरूरी है। छात्रों की मांग है कि चूंकि ज्यादातर विवि की परीक्षाएं अगस्त के अंतिम सप्ताह या सितंबर के पहले सप्ताह में शुरू होंगी, इसलिए 14 दिन क्वारंटीन को देखते हुए जल्द से जल्द रजिस्ट्रेशन का विकल्प खुले।

बोले छात्र
मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं। स्मार्ट सिटी की वेबसाइट पर लौटने के लिए रजिस्ट्रेशन कराना चाहा, लेकिन वहां स्टूडेंट्स के लिए ऑप्शन नहीं है। चूंकि सरकार ने उत्तराखंड आने वालों के लिए संख्या भी सीमित की हुई है, इसलिए जल्द कोई व्यवस्था न हुई तो परीक्षा छूटने का खतरा है।
-टी तेंजिन, छात्र

उत्तर प्रदेश में अब पास की कोई व्यवस्था नहीं है। देहरादून आकर परीक्षाएं देने के लिए स्मार्ट सिटी की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। लेकिन इस वेबसाइट पर ऐसा कोई विकल्प नहीं है, जिसमें हम अपना पंजीकरण करा सकें। सरकार को इसके लिए जल्दी ही विकल्प बनाना चाहिए।
-अंकित चौहान, छात्र

परीक्षाओं को लेकर अभी सरकार की ओर से कोई निर्देश प्राप्त नहीं हुए हैं। जैसे ही निर्देश प्राप्त होंगे, उसी हिसाब से छात्रों को स्मार्ट सिटी वेबसाइट पर भी अलग से पंजीकरण का विकल्प दिया जाएगा।
-डॉ. आशीष श्रीवास्तव, जिलाधिकारी, देहरादून
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें