फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: ऋषिकेश एम्स में भर्ती पर्यावरणविद सुंदर लाल बहुगुणा की हालत नाजुक, आईसीयू में किया शिफ्ट

Tue, 11 May 2021 07:55 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश

सार

पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा को बीते आठ मई को उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश में भर्ती किया गया था। उन्हें बीते 15 दिनों से बुखार और खांसी की शिकायत थी। वह बीते 23 अप्रैल से अस्वस्थ चल रहे हैं। एम्स में कोविड जांच में वे पॉजिटिव मिले थे।
विज्ञापन
ऋषिकेश एम्स - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऋषिकेश एम्स में भर्ती पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा की हालत नाजुक है। सांस में तकलीफ और पैरो में सूजन के बाद डाक्टरों ने उन्हें कोविड आईसीयू में शिफ्ट कर दिया है। वहीं उनका ब्लड शूगर लेवल और ब्लड प्रेशर भी बढ़ा हुआ है। एम्स के विशेषज्ञों की टीम उनके स्वास्थ्य पर लगातार निगरानी रख रही है। 

विज्ञापन


पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा को बीते आठ मई को उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश में भर्ती किया गया था। उन्हें बीते 15 दिनों से बुखार और खांसी की शिकायत थी। वह बीते 23 अप्रैल से अस्वस्थ चल रहे हैं। एम्स में कोविड जांच में वे पॉजिटिव मिले थे।

उत्तराखंड में कोरोना: 24 घंटे में 118 मरीजों की मौत, 7120 नए संक्रमित मिले, मृतकों की संख्या चार हजार पार
विज्ञापन


बीते सोमवार की रात सुंदरलाल बहुगुणा को सांस लेने में दिक्कत महसूस होने लगी। पहले उनको आक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया। लेकिन बाद उन्हें कोविड आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया। एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश थपलियाल ने बताया कि उन्हें सोमवार देर रात को कोविड आईसीयू वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया था।

कोरोना काल: शव यात्रा के लिए भी मिलने लगे किराए के कंधे, सामान ढोने वाले मजदूर संक्रमितों के शव ढोने को तैयार

पांच लीटर ऑक्सीजन सपोर्ट के बाद फिलहाल उनका ऑक्सीजन सेचुरेशन लेवल 97 प्रतिशत है। उनका इलाज कर रहे डाक्टरों के अनुसार उन्हें एनआरबीएम मास्क से ऑक्सीजन दी जा रही है।
विज्ञापन


हरीश थपलियाल ने बताया कि सुंदर लाल बहुगुणा हृदय रोग, डायबिटीज और हाईपरटेंशन के रोगी भी हैं। करीब 20 साल पहले उनके हार्ट में दो स्टंट लग चुके हैं। तभी से वे दवाएं ले रहे हैं।

पिछले कुछ समय से वह बिस्तर पर हैं। कार्डियॉलोजी विभाग के चिकित्सकों ने मंगलवार दोपहर को उनके स्वास्थ्य का परीक्षण किया है। उनके एक पैर में सूजन की शिकायत भी है। उनकी आवश्यक स्वास्थ्य जांचें की जा रही हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें