बागेश्वर में कपकोट की पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) संगीता ने जनसेवा का बेहतरीन उदाहरण पेश करते हुए अपना विवाह कोरोना संक्रमण की रोकथाम तक स्थगित करदिया है।
डीएसपी संगीता का विवाह मंगलवार (14 अप्रैल) को होना था। दोनों घरों (दूल्हा-दुल्हन पक्ष) में इसकी तैयारियां भी चल रहीं थीं लेकिन डीएसपी संगीता ने फिलहाल विवाह के स्थान पर कोरोना संक्रमण से निजात दिलाने को प्राथमिकता देते हुए विवाह स्थगित कर दिया।
उनका विवाह मूलरूप से टनकपुर हाल निवासी हल्द्वानी वाणिज्य कर विभाग में असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर कार्यरत दीपक कुमार के साथ होना है। डीएसपी संगीता मूलरूप से बेड़ीनाग की रहने वाली हैं। उनका परिवार हल्द्वानी में रहता है।
उनका कहना है कि वर्तमान में देश कोरोना वायरस की महामारी के संकट से गुजर रहा है। इसलिए स्थिति सामान्य होने तक उन्होंने शादी स्थगित करने का निर्णय लिया है।