डॉ. अनुराग ने बताया कि सर्दी, खांसी, जुखाम, बुखार, डायरिया या पेट दर्द जैसी कोई भी दिक्कत हो तो डॉक्टर की सलाह से बिना कोई दवा न लें। इसके अलावा सुपाच्य और पौष्टिक भोजन, दाल, ताजी सब्जियां अच्छी तरह से धुलने के बाद खूब पका कर लें। किसी के शरीर में वायरल बुखार में पानी कम हो जाता है। ऐसे में आम आदमी को भी कम से कम 10 गिलास पानी रोजाना पीना चाहिए। साथ ही विटामिन सी युक्त ताजे फल खाते रहें। ताकि शरीर की इम्यूनिटी मजबूत रहे।
गंभीर मामलों में फेल होने लगते हैं शरीर के विभिन्न अंग
डॉ. अनुराग ने बताया कि गंभीर स्थिति में पहुंचने वाले, पहले से किसी बीमारी से पीड़ित और अधिक उम्र के मरीज की हालत बिगड़ने पर निमोनिया होने, फेफड़े खराब होने के साथ ही फेफड़े, दिल या ब्रेन में थक्के जमने का डर रहता है। हालांकि यहां इस तरह के बहुत कम मामले सामने आए हैं।