फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में कोरोना: 24 घंटे में मिले 17 नए मरीज, 192 हुई कुल संक्रमितों की संख्या

Wed, 08 Dec 2021 07:20 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

बुधवार को सात जिलों चंपावत, पौड़ी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी, ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी जिले में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है।
विज्ञापन
कोरोना जांच के लिए सैंपल लेते कर्मी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 17 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। 13 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मरीजों की संख्या 192 हो गई है।

सात जिलों में एक भी संक्रमित नहीं मिला

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, बुधवार को सात जिलों चंपावत, पौड़ी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी, ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी जिले में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। वहीं, अल्मोड़ा में तीन, बागेश्वर में एक, चमोली और नैनीताल में दो-दो, देहरादून में पांच व हरिद्वार जिले में चार संक्रमित मरीज मिले हैं।

संक्रमण दर 0.11 प्रतिशत पहुंची

प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 344402 हो गई है। इनमें से 330624 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7411 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश की रिकवरी दर 96.00 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.15 प्रतिशत दर्ज की गई है।

विज्ञापन


ओमिक्रॉन को लेकर चिंता: अब टीका प्रमाण पत्र दिखाने पर ही मिलेगी नेपाल सीमा से भारत में एंट्री

मसूरी में मास्क और सोशल डिस्टेंस भूले लोग

देश में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से लोग एक बार फिर खौफजदा हैं, लेकिन शहर में आ रहे पर्यटक बिना मास्क घूम रहे हैं। सोशल डिस्टेंसिंग का भी उन्हें ख्याल नहीं है। इसे लेकर चिंतित प्रशासन ने जल्द अभियान चलाने की तैयारी की है, जिसमें बिना मास्क घूमने वालों के चालान किए जाएंगे।

मसूरी ट्रेडर्स अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि शहर में आने वाले पर्यटकों की चेकिंग की व्यवस्था होनी चाहिए। पर्यटकों और स्थानीय लोगों को मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन जरूर करना चाहिए। वहीं एसडीएम मनीष कुमार ने कहा कि शहर में बिना मास्क के घूमने पर पांच सौ रुपये का चालान किया जाएगा। उन्होंने मसूरी ट्रेडर्स, होटल एसोसिएशन, मसूरी टैक्सी एसोसिएशन सहित सभी संगठनों से सहयोग की अपील की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें