फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण: उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 1183 लोग संक्रमित मिले, 15 मरीजों की मौत

Fri, 04 Feb 2022 06:19 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

कोरोना की तीसरी लहर में मृतकों की संख्या 178 हो गई है। जबकि शुक्रवार को 4186 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। इन्हें मिलाकर 59561 मरीजों ने संक्रमण को मात दी है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 1183 संक्रमित मिले हैं। जबकि 15 मरीजों की मौत हुई है। 20715 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शुक्रवार को 13 जिलों में 1183 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। देहरादून जिले में 369, हरिद्वार में 73, ऊधमसिंह नगर में 87, चमोली में 94, अल्मोड़ा में 125, रुद्रप्रयाग में 104, नैनीताल में 62, पौड़ी में 77, पिथौरागढ़ में 52, टिहरी में 43, उत्तरकाशी में 48, चंपावत में 44 और बागेश्वर जिले में 05 संक्रमित मिले हैं। कोरोना की तीसरी लहर में मृतकों की संख्या 178 हो गई है। जबकि शुक्रवार को 4186 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। इन्हें मिलाकर 59561 मरीजों ने संक्रमण को मात दी है।

ऋषिकेश में मिले 20 कोरोना पॉजिटिव
ऋषिकेश में 20 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें लक्ष्मणझूला के नौ, ऋषिकेश के आठ और मुनिकीरेती के तीन लोग शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सभी संक्रमितों को आइसोलेट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों को भी चिन्हित किया जा रहा है। 
विज्ञापन

 

दूसरी डोज का लक्ष्य पार करने से कुछ कदम पीछे उत्तराखंड

उत्तराखंड कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज का लक्ष्य हासिल करने से कुछ कदम ही पीछे है। लक्ष्य की तुलना में अब तक 18 वर्ष से ऊपर के 92.2 प्रतिशत लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज लगाई जा चुकी हैं। जबकि लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत लोगों को पहली डोज लगाई जा चुकी है।

कोरोना की तीसरी लहर में संक्रमण से बचाव के लिए कोविड टीकाकरण में तेजी आई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रतिदिन टीकाकरण के लिए महाभियान चल रहा है। वैक्सीन की पहली डोज लगाने में उत्तराखंड ने लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत टीकाकरण कर लिया है। जबकि दूसरी डोज का लक्ष्य पार करने से कुछ कदम पीछे हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में अब तक 80.67 लाख को पहली डोज लग चुकी है। जबकि 74.34 लाख को वैक्सीन की दोनों डोज लगाई जा चुकी हैं।

राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ.कुलदीप मर्तोलिया का कहना है कि प्रदेश में कोविड टीकाकरण सुचारू रूप से चल रहा है। उत्तराखंड दूसरी डोज का लक्ष्य हासिल करने के करीब पहुंच गया है। कोविड वैक्सीन की डोज लगाने से वंचित लोगों को चिह्नित कर मोबाइल टीम के माध्यम से घर में भी वैक्सीन लगाई जा रही है। 60 साल से अधिक आयु के बुजुर्ग जो टीकाकरण बूथ पर जाने से असमर्थ हैं, उन्हें घर पर ही एहतियाती डोज लगाने की सुविधा दी है।
विज्ञापन

बारिश, ठंड ने कोरोना टीकाकरण पर लगाया ब्रेक 

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से जहां राज्य में मैदान से लेकर पहाड़ तक बारिश होने के साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है वही मौसम के बदले मिजाज के चलते कोरोना टीकाकरण अभियान भी धीमा पड़ गया है । बारिश और ठंड की वजह से राजधानी समेत पूरे जिले में बनाए गए टीकाकरण केंद्रों पर निर्धारित लक्ष्य की तुलना में आधे से कम लोग लोग टीकाकरण कराने आ रहे हैं। यह स्थिति तब है जबकि सरकार, शासन की ओर से शत प्रतिशत टीकाकरण करने को लेकर भारी दबाव है ।

टीकाकरण अभियान के नोडल अधिकारी व एसीएमओ डॉ दिनेश चौहान ने बताया कि पिछले दो दिनों से हो रही बारिश के चलते बेहद कम संख्या में लोग कोरोना टीका लगवाने आ रहे हैं लेकिन साथ ही उनका यह भी कहना है कि एक-दो दिन में मौसम में सुधार होने के साथ ही अभियान में एक बार फिर तेजी आएगी।

15 से 17 साल तक के 83,240 बच्चों को लगाई गई पहली खुराक, 10,237 बच्चों को दूसरी
टीकाकरण अभियान के नोडल अधिकारी डॉक्टर दिनेश चौहान ने बताया कि 15 से 17 साल तक के बच्चों का टीकाकरण तेजी से किया जा सके इस पर पूरा जोर है। फिलहाल जिले में 83,240 बच्चों को टीके की पहली डोज लगाई जा चुकी है। 10,237 ऐसे बच्चे हैं जिन्हें टीके की दूसरी डोज भी लगाई गई है। नोडल अधिकारी ने बताया कि फिलहाल जिले में 15 साल से लेकर 17 साल तक के 116030 बच्चों को टीकाकरण किया जाना है।

65525 लोगों को लगाई गई बूस्टर डोज 
नोडल अधिकारी डॉक्टर दिनेश चौहान ने बताया कि कोरोना संक्रमण रोकने के लिए बूस्टर डोज लगाने का काम भी शुरू हो गया है। फिलहाल जिले में 65,525 लोगों को बूस्टर डोज का टीका लगाया जा चुका है। इसमें 60 साल से अधिक उम्र के 35,408 लोग शामिल हैं। बताया कि फिलहाल जिले में 1,07,461 लोगों को बूस्टर डोज लगाया जाना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें