फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: उत्तराखंड सचिवालय के कंप्यूटर ऑपरेटर में दिखे कोरोना के लक्षण, अनुभाग सील

Mon, 20 Jul 2020 06:48 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • सहयोगी स्टाफ को अगले आदेश तक घर पर ही रहने के आदेश
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड सचिवालय के महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग के एक कंप्यूटर ऑपरेटर में कोरोना के लक्षण मिलने से हड़कंप मच गया है। सचिवालय प्रशासन विभाग ने अनुभाग को सील कर दिया है। सहयोगी स्टाफ को अगले आदेश तक घर पर ही रहने के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन


कंप्यूटर ऑपरेटर की कोविड जांच कराई जा रही है। कोविड की पुष्टि होने पर सहयोगी स्टाफ का भी टेस्ट कराया जाएगा। अपर सचिव मेजर योगेंद्र यादव के मुताबिक सूचना प्राप्त होते ही अनुभाग को बंद कर दिया गया है।

अनुभाग अधिकारी प्रीतम सिंह ने अपर मुख्य सचिव (एसएडी) को पत्र लिखकर कंप्यूटर ऑपरेटर के बारे में जानकारी दी। पत्र में उन्होंने बताया कि 18 जुलाई को कंप्यूटर ऑपरेटर ने प्राइवेट लैब से अपना कोरोना टेस्ट कराया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

दून अस्पताल में भर्ती

रिपोर्ट में पाया गया कि उनमें कोरोना के लक्षण हैं। उन्होंने उसके दून अस्पताल में भर्ती कराए जाने की जानकारी भी दी। ऑपरेटर का पुन: कोविड टेस्ट होना है। कहा कि ऑपरेटर लगातार कार्यालय में उपस्थित था, जिससे अनुभाग के अन्य कर्मचारी दफ्तर आने से डर रहे हैं। अनुभाग के अधिकारी के पत्र पर सचिवालय प्रशासन ने अनुभाग को सील करने के आदेश दे दिए हैं।

मुफ्त कराई जाए कोरोना जांच : संघ
उत्तराखंड सचिवालय संघ नेे सचिवालय प्रशास से मांग की है कि कंप्यूटर ऑपरेटर के मामले में सहयोगी स्टाफ की कोविड जांच मुफ्त कराई जाए। संघ के अध्यक्ष दीपक जोशी व महासचिव राकेश जोशी ने एसीएस (एसएडी) को पत्र लिखकर यह अनुरोध किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें