फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus In Uttarakhand: चंडीगढ़ लैब में पॉजिटिव निकला सैंपल, दून मेडिकल कॉलेज में मिला निगेटिव

Sun, 21 Jun 2020 09:51 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • एक ही सैंपल की दो जांच रिपोर्ट आने पर उठ रहे हैं सवाल
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना सैंपलों की जांच पर सवाल खड़े हो गए हैं। चंडीगढ़ की एक लैब में देहरादून से भेजे गए सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं, लेकिन इन सैंपलों की दोबारा से दून मेडिकल कॉलेज की लैब में जांच की गई तो रिपोर्ट निगेटिव आई। अब सवाल यह है कि किस लैब की जांच रिपोर्ट सही है। इस मामले में स्वास्थ्य विभाग विशेषज्ञों की सलाह लेगा।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार देहरादून से चंडीगढ़ स्थित निजी लैब में भेजे गए सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, इनमें कुछ डॉक्टरों व स्वास्थ्य कर्मियों के सैंपल भी पॉजिटिव मिले थे। खुद विभाग ने निजी लैब की रिपोर्ट पर विश्वास नहीं किया और दोबारा से दून मेडिकल कॉलेज की लैब में पॉजिटिव आए सैंपलों की जांच कराई, जिसमें इनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। प्रदेेश में यह पहला मामला है जिसमें कोरोन पॉजिटिव सैंपलों की एक दिन बाद रिपोर्ट निगेटिव आई है। इससे सैंपलों की जांच पर सवाल खड़े हो गए हैं।

विज्ञापन

चंडीगढ़ स्थित सीएसआईआर इम्टेक लैब आईसीएमआर से मान्यता प्राप्त है और सैंपल जांच के लिए आधुनिक मशीनें स्थापित हैं। इससे पहले भी प्रदेश के कई सैंपलों की जांच इस लैब से कराई गई है, इसी तरह की सुविधा दून मेडिकल कॉलेज की लैब में भी है।

सैंपलों की जांच रिपोर्ट निजी लैब में पॉजिटिव और दून मेडिकल कॉलेज से निगेटिव कैसे आई, इस मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। इस मामले में विशेषज्ञों की सलाह ली जाएगी।
- डॉ.पंकज कुमार पांडेय, प्रभारी सचिव स्वास्थ्य
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें