फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में संक्रमित प्रसूता की मौत, गुस्साए परिजनों का अस्पताल में हंगामा

Mon, 14 Sep 2020 08:06 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर(पौड़ी)
विज्ञापन
अस्पताल में हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तराखंड में श्रीनगर राजकीय मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में गर्भवती महिला की मौत से गुस्साए परिजनों ने हंगामा किया। परिजनों का आरोप था कि डॉक्टरों की लापरवाही से महिला की जान चली गई। यदि वह वक्त रहते पेट से भ्रूण को निकाल देते तो, महिला की जान बच जाती। वहीं, मेडिकल कॉलेज प्रशासन का कहना है कि महिला को सांस लेने में दिक्कत थी। 

विज्ञापन


बता दें कि 12 सितंबर की रात मेडिकल कॉलेज में श्रीनगर बाजार से 37 वर्षीय प्रसूता को डिलीवरी के लिए लाया गया था। महिला रेपिड टेस्ट में कोरोना पॉजिटिव आई थी। परिजनों का कहना है कि डॉक्टरों ने बताया कि बच्चे की पेट में मौत हो चुकी है।


परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों से मृत भ्रूण को गर्भ से निकालने का आग्रह किया गया था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया और महिला की मौत हो गई। आरोप है कि महिला की मौत का समाचार सुनकर जब उसका पति और परिजन आईसीयू में गए, तो उन्हें डॉक्टर ने धक्का-मारकर बाहर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों का कहना था कि  वे रिपोर्ट की मांग कर रहे थे, लेकिन मृत्यु का कारण बताने के बजाय उनको बाहर कर दिया गया। हंगामे की सूचना मिलने पर श्रीकोट चौकी इंचार्ज महेश रावत और एसआइ पीएस बुटोला अस्पताल पहुंचे।

इसके बाद परिजनों की पुलिस की मौजूदगी में बेस अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक प्रो. केपी सिंह से वार्ता हुई। प्रो. सिंह ने बताया कि यदि लिखित में शिकायत आई तो जांच कराई जाएगी। 

वहीं, इस बीच कुछ महिलाएं अस्पताल के गेट पर धरने पर बैठ गए। महिलाओं का कहना था कि अस्पताल की लापरवाही से दो लोगों की जान चली गई और घर में दो मासूम बिना मां के रह गए। काफी देर हंगामे के बाद पुलिस ने मामला शांत कराया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें