मुख्यमंत्री बरसात में कोरोना संक्रमण के खतरे को लेकर लोगों को लगातार सजग कर रहे हैं। उन्होंने आगाह किया था कि बरसात में नमी बढ़ने के कारण कोविड-19 वायरस के हवा में फैलने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए वे सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क पहनने के साथ सभी नियमों का पालन करने की लगातार अपील कर रहे हैं।
राज्य के लिए हालात चुनौतीपूर्ण
उत्तराखंड राज्य के लिए हालात चुनौतीपूर्ण होते जा रहे हैं। अनलॉक-2 में यह उम्मीद की जा रही है कि राज्य की सीमाएं बाहरी राज्यों के पर्यटकों के लिए खोली जाए। धीरे-धीरे राज्य के भीतर के हालात सामान्य हो रहे हैं। ऐसे हालातों में अचानक कोरोना संक्रमितों के मामलों में वृद्धि से स्थिति कठिन और चुनौतीपूर्ण हो गई है।