फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus In uttarakhand: सीएम त्रिवेंद्र ने केंद्र सरकार से की पीपीई किट, एन-95 मास्क और वेंटिलेटर की मांग

Tue, 12 May 2020 11:35 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • मुख्यमंत्री ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को दी कोरोना रोकथाम की जानकारी
विज्ञापन
सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड सरकार ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से पीपीई किट, एन-95 मास्क और वेंटिलेटर की मांग की है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ.हर्षवर्धन को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेश में कोरोना रोकथाम के हालात से अवगत कराया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में स्थिति नियंत्रण में है। डाक्टरों को प्रत्येक जिले में प्रशिक्षित किया गया है। तीन महीनों के लिए पर्याप्त मात्रा में दवा भी उपलब्ध है। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री से राज्य को और पीपीई किट, एन -95 मास्क एवं वेंटिलेटर उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि बाहर से आने वाले सभी लोगों को क्वारांटीन किया जा रहा है। प्रत्येक जनपद में सर्वे टीम सक्रिय हैं। राज्य में कोरोना पॉजिटिव की डबलिंग दर को भी काफी नियंत्रित किया गया है। प्रदेश में डबलिंग दर 45 दिन है।


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कोरोना पर प्रभावी नियंत्रण में उत्तराखंड की स्थिति काफी अच्छी है। देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर एवं नैनीताल में और सतर्कता की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को जल्द ही पीपीई किट, वेंटिलेटर, एन 95 मास्क एवं अन्य राहत सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। वीसी में उन्होंने हरिद्वार की सीएमओ डॉ.सरोज नैथानी से भी कोरोना के प्रभावी नियंत्रण के लिए किए गए प्रयासों एवं वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। बैठक में उच्च शिक्षा मंत्री डा.धन सिंह रावत, स्वास्थ्य सचिव नितेश झा, अपर सचिव डॉ.पंकज पांडेय, निदेशक एनएचएम युगल किशोर पंत, डीजी स्वास्थ्य डॉ.अमिता उप्रेती मौजूद रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें