फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather : दोपहर बाद मौसम ने ली करवट, देहरादून में हुई रिमझिम बारिश

Tue, 12 May 2020 03:17 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
cloud, rain, weather - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मंगलवार को दोपहर बाद राजधानी देहरादून में मौसम बदल गया। यहां रिमझिम बारिश शुरू हो गई। वहीं कुमाऊं के कई इलाकों में सुबह बारिश हुई। मौसम में आए इस बदलाव से तापमान में गिरावट आई है।

विज्ञापन


काशीपुर, रामनगर, जसपुर, चंपावत, लोहाघाट, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, बागेश्वर, बाजपुर रुद्रपुर में बादल छाए हैं। रुद्रपुर व बाजपुर में बूंदाबांदी हुई।

काशीपुर में बिजली गिरने से भतीजे की मौत, चाचा गंभीर

ग्राम चौखंडी टांडा स्वार रामपुर निवासी अंग्रेज सिंह (28) पुत्र निर्मल सिंह की घर के पास गौशाला है। रविवार की दोपहर अंधड़ में टीन उड़ गई। वह अपने भतीजे लकी (14) पुत्र हरपाल सिंह को साथ लेकर गौशाला पर पन्नी डाल रहा था।
विज्ञापन


अचानक दोनों के ऊपर बिजली गिर गई। जिससे दोनों गम्भीर रुप से झुलस गए। परिजन उन्हें निजी वाहन से चामुंडा मंदिर स्थित निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जंहा डॉक्टर ने लक्की को मृत घोषित कर दिया।

जबकि घायल अंग्रेज को अस्पताल में भर्ती कर लिया। उसे आईसीयू में रखा गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, स्थानीय पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर रामपुर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मृतक ने अपने पीछे पिता, माता शीतल, भाई गोलू को छोड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें