पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज जिलों के भ्रमण के दौरान कई विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। औली में आइस स्केटिंग रिंक का उद्घाटन व बदरीनाथधाम में कुकिंग गैस एजेंसी का शिलान्यास करेंगे।
मीडिया प्रभारी निशीश सकलानी ने बताया कि पर्यटन मंत्री 2 नवंबर से जिलों का भ्रमण करेंगे। सोमवार को टिहरी पहुंच कर पहले भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात करेंगे। उसके बाद सिंचाई विभाग की विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे।
तीन नवंबर को तिलवाड़ा में भाजपा कार्यकर्ताओं से भेंट करने के बाद रुद्रप्रयाग जिले में सिंचाई एवं पर्यटन विभाग की कई योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। चार नवंबर को पार्टी कार्यालय जोशीमठ में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।
इसके बाद औली में आइस स्केटिंग रिंक का लोकापर्ण, बदरीनाथ धाम में कुकिंग गैस एजेंसी निर्माण कार्य का शिलान्यास, केंद्रीय वित्त पोषित योजना के तीत देवलीबगड़ के विकासकार्य का लोकार्पण व बाबा मोहन उत्तराखंडी की याद में सिमली के निकट स्मृतिद्वार का लोकार्पण करेंगे।