उन्होंने बताया था कि परिवार के उक्त सदस्यों को सोमवार शाम डिस्चार्ज कर दिया गया है। कहा कि सभी सदस्य ए-सिम्टमैटिक हैं, लिहाजा उनमें कोविड के लक्षण नहीं दिखाई दे रहे हैं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की गाइड लाइन के तहत वो होम क्वारंटीन किए जा सकते हैं। इसलिए उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है।
वहीं, इसके कुछ घंटे बाद ही पांचों सदस्य दोबारा एम्स पहुंच गए जिसके बाद उन्हें फिर भर्ती कर लिया गया। प्रो. यूबी मिश्रा ने इसकी पुष्टि की। हालांकि उन्होंने इस बाबत जानकारी होने से मना कर दिया कि ऐसा कैसे हुआ। कहा कि महाराज के परिजनों को जिला प्रशासन ने वापस भेजा या किसी और ने, इसकी जानकारी नहीं है। वहीं, इस मामले में डीएम देहरादून से जानकारी लेने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया।
कैबिनेट की बैठकें वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कर सकती है सरकार
सतपाल महाराज के कोरोना संक्रमित होने के बाद असहज हुई सरकार अब कैबिनेट की बैठकें वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक कैबिनेट की बैठकों में अब अतिरिक्त सावधानी बरती जा रही है। कोरोना संकट में वीडियो कांफ्रेंसिंग से कैबिनेट की एक मीटिंग की जा चुकी है। गोपन विभाग ने इसकी तैयारी पहले से ही की है।