जिला मरीज
नैनीताल- 22
देहरादून- 20
उत्तरकाशी- 09
अल्मोड़ा- 05
टिहरी- 04
हरिद्वार - 02
चंपावत- 02
ऊधमसिंह नगर- 02
दून का एक और ऋषिकेश के दो इलाके पाबंदी से मुक्त हो गए हैं। बुधवार को मुख्य चिकित्साधिकारी की रिपोर्ट के बाद जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने इसके आदेश जारी किए।
जिलाधिकारी ने बताया कि चार जून को हर श्रीनाथ गली खुड़बुड़ा में कोरोना संक्रमित व्यक्ति मिला था। इसके बाद वहां के आसपास के मकानों को पाबंद किया गया था। ऋषिकेश में भी रेलवे रोड तथा विलेज गढ़ी मयचक में कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए थे। संक्रमित लोगों के घर के आसपास के इलाके को कंटेनमेंट जोन बनाया गया था। 28 दिन तक टीम ने यहां सामुदायिक निरीक्षण किया।
कोई नया मामला सामने नहीं आने पर इन क्षेत्रों को कैंटोनमेंट जोन से बाहर किया गया है। मौजूदा समय में 16 कंटेनमेंट जोन हैं। जिसमें देहरादून में 11, ऋषिकेश में 3, डोईवाला दो कंटेनमेंट जोन हैं।