फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में कोरोना: प्रदेश में चिंताजनक हुए हालात, 21 दिनों में हुई 55 प्रतिशत मौत

Sun, 16 May 2021 10:03 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण से मौत के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। वहीं, संक्रमण दर भी बढ़ने लगी है। ऐसे में अब सरकार कोविड कर्फ्यू को बढ़ाने पर भी विचार कर रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में कोरोना की दूसरी लहर घातक साबित हो रही है। बीते तीन सप्ताह के भीतर प्रदेश में 135806 लोग संक्रमण की चपेट में आए हैं। जो कुल संक्रमितों का 48 प्रतिशत है। जबकि 2521 मरीजों ने दम तोड़ा है। यह कुल मौतों का 55 प्रतिशत है। 

विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना: 24 घंटे में सामने आए 4496 नए संक्रमित, 188 मरीजों की हुई मौत

मई में कोरोना संक्रमित मामले तेजी से बढ़ने से साथ ही सबसे ज्यादा संक्रमितों की मौत भी हुई हैं। संक्रमण को काबू करना और मृत्यु दर को रोकना सरकार के लिए बड़ी चुनौती है। 
विज्ञापन


ऋषिकेश: घाटों पर गंगा में गिर रहे कोरोना संक्रमित शवों के अवशेष, बहाई जा रही अधजली राख, तस्वीरें...

प्रदेश में कोरोना संक्रमण काल को 427 दिन का समय बीत गया है। पहला कोरोना संक्रमित मामला बीते साल 15 मार्च को देहरादून में मिला था लेकिन कोरोना की दूसरी लहर ज्यादा घातक रही है। संक्रमित मामले बढ़ने के साथ ही कोरोना मरीजों की मौत भी तेजी से बढ़ी है।

उत्तराखंड में कोरोना: गांवों में तेजी से फैल रहा कोरोना संक्रमण, लगातार बन रहे कंटेनमेंट जोन

मई में संक्रमितों और मौतों के कई नए रिकॉर्ड भी बने हैं। बीते तीन सप्ताह के भीतर प्रदेश में 135806 लोग संक्रमण की चपेट में आए हैं। जो कुल संक्रमितों का 48 प्रतिशत है। जबकि 2521 मरीजों ने दम तोड़ा है। यह कुल मौतों का 55 प्रतिशत है। 

विज्ञापन

संक्रमण दर भी लगातार बढ़ रही

कोरोना आंकड़ों का अध्ययन कर रहे सोशल डेवलपमेंट फॉर कम्यूनिटी फाउंडेशन के अध्यक्ष अनूप नौटियाल का कहना है कि प्रदेश में संक्रमित मामले, मौत होने के बढ़ने के साथ ही सैंपल जांच के आधार पर संक्रमण दर भी लगातार बढ़ रही है। 

बीते तीन सप्ताह में कोरोना मरीजों की मौत और संक्रमित मामले 
सप्ताह                    मौत              संक्रमित मामले
25 अप्रैल से 1 मई     629               38581
2 से 8 मई               817               52369
9 से 15 मई             1075              44856
कुल                       2521             135806
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें