निजमूला घाटी के ग्रामीण इन दिनों वायरल से पीड़ित हैं। ग्रामीणों ने कोरोना संक्रमण की आशंका को देखते हुए जिलाधिकारी से गांव में मेडिकल टीम भेजने की मांग की है।
निजमूला घाटी के गांवों में ग्रामीणों को दस दिनों से बुखार, खांसी और सिर दर्द है। क्षेत्र में स्वास्थ्य की समुचित सुविधा न होने से ग्रामीणों को राहत नहीं मिल पा रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट ने बताया कि क्षेत्र के गांवों में अधिकांश ग्रामीण वायरल से पीड़ित हैं।
उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी डा. जीएस राणा से शीघ्र क्षेत्र में स्वास्थ्य टीम भेजने की अपील की। ग्रामीण देवेंद्र बिष्ट ने डीएम को ज्ञापन भेजकर शीघ्र क्षेत्र में स्वास्थ्य टीम भेजने की मांग की। इधर, डिप्टी सीएमओ/कोविड इंचार्ज डा. उमा रावत ने बताया कि शनिवार को निजमूला घाटी में चिकित्सकों की टीम भेजी जाएगी।