फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus In Uttarakhand: चार दिनों में मिले 14 संक्रमित, 50 सक्रिय मरीजों का चल रहा इलाज

Wed, 09 Nov 2022 08:01 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

प्रदेश में कोरोना का पहला मामला 15 मार्च 2020 को सामने आया था। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक 1 जनवरी 2022 से अब तक प्रदेश में कुल 1.04 लाख से अधिक संक्रमित मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में लंबे समय से कोरोना संक्रमण की स्थिति सामान्य है। वर्तमान में 50 सक्रिय मामले हैं। बीते चार दिनों में 14 संक्रमित मिले हैं। बुधवार को 467 सैंपलों की जांच हुई, जिसमें पांच संक्रमित मिले। 

Covid-19: आईआईटी रुड़की की टीम ने की कोरोना के इलाज में कारगर मोलेक्यूल की पहचान, शोध में सामने आई ये बातें

प्रदेश में कोरोना का पहला मामला 15 मार्च 2020 को सामने आया था। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक 1 जनवरी 2022 से अब तक प्रदेश में कुल 1.04 लाख से अधिक संक्रमित मामले सामने आए हैं। जिसमें लगभग एक लाख संक्रमित स्वस्थ हुए हैं और 333 कोरोना मरीजों की मौत हुई हैं। वर्तमान में कोरोना संक्रमण की स्थिति सामान्य है।
विज्ञापन


पिछले एक माह से प्रतिदिन 10 से कम संक्रमित मिल रहे हैं। हालांकि प्रदेश में अब तक संक्रमण में शून्य की स्थिति नहीं आई है। प्रदेश में सैंपल जांच के आधार पर संक्रमण दर 1.07 प्रतिशत है। जबकि रिकवरी दर 96 प्रतिशत दर्ज की गई है। प्रभारी सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि स्थिति सामान्य है लेकिन संक्रमण पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। 

विज्ञापन

प्रदेश में चार दिनों में कोरोना संक्रमण की स्थिति

दिन            संक्रमित मामले
6 नवंबर         01
7 नवंबर         06
8 नवंबर         02
9 नवंबर         05


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें