रेलवे बोर्ड के निर्देश के अनुसार देहरादून से भी रविवार रात से 31 मार्च तक सभी ट्रेनों का संचालन रद्द कर दिया गया है। रविवार रात 11:30 बजे जिस काठगोदाम एक्सप्रेस को रवाना करने की बात की जा रही थी उसे भी 31 मार्च तक के लिए रद्द कर दिया गया है इसके अलावा पश्चिम बंगाल से चली हावड़ा एक्सप्रेस संभवत सोमवार को देहरादून स्टेशन पर पहुंचेगी इसके बाद 31 मार्च तक सभी ट्रेनों की आवाजाही को रद्द कर दिया जाएगा।
स्टेशन निदेशक गणेश चंद ठाकुर ने बताया कि हावड़ा एक्सप्रेस से आने वाले यात्रियों को थर्मल स्क्रीनिंग और अन्य जांचों व डब्लूएचओ की गाइडलाइन के हिसाब से जरूरी औपचारिकताओं को पूरी करने के बाद ही स्टेशन से बाहर भेजा जाएगा। इसके अलावा सभी को से सेनेटाइजर से हाथ धुलाए जाएंगे और अगर कोरोना जैसे कोई लक्षण पाए गए तो स्वास्थ्य विभाग को इसकी सूचना देकर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।