फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस : चीन से घर पहुंची छात्रा, खुशी में छलके परिजनों के आंसू

Fri, 21 Feb 2020 03:39 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंपावत

सार

  • कोरोना वायरस के खौफ के साये में बेटी को लेकर सहमे थे परिजन 
  • चीन के युआन जी विश्वविद्यालय में रिसर्च कर रही थी लोहाघाट की छात्रा 
  • 20 दिन गुरुग्राम आर्मी अस्पताल में सघन निगरानी में रहने के बाद पहुंची घर 
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन में फैले कोरोना वायरस की दहशत के बीच वहां के एक विश्वविद्यालय में रिसर्च कर रही चंपावत जिले की एक छात्रा के गुरुग्राम में हुए तमाम परीक्षण में कोरोना की पुष्टि न होने के बाद उसे घर भेजने के लिए हरी झंडी मिलने के बाद छात्रा बुधवार को अपने घर पहुंच गई है। बेटी के घर पहुंचने पर माता-पिता और परिजनों के खुशी के आंसू छलक पड़े।

विज्ञापन


लोहाघाट के एक व्यापारी की बेटी करीब पांच माह पूर्व रिसर्च के लिए चीन के युआन जी विश्वविद्यालय गई थी। इस बीच कोरोना वायरस ने चीन सहित दुनिया में हाहाकार मचा दिया। जनवरी के अंत में चीन से दिल्ली पहुंचने के बाद इस छात्रा सहित 240 अन्य यात्रियों को 20 दिन तक गुरुग्राम आर्मी अस्पताल में सघन निगरानी में रखा गया।

Trending Videos
विज्ञापन

बुधवार को छात्रा लोहाघाट पहुंची

तमाम परीक्षण के बाद कोरोना वायरस की पुष्टि न होने के बाद छात्रा को घर जाने की अनुमति दी गई। बुधवार को यह छात्रा लोहाघाट पहुंची। छात्रा को कोरोना के डर से 15 दिन तक चीन में घर में बंद रहने को मजबूर होना पड़ा था।

अब छात्रा के घर आने से माता-पिता, दादी व परिवार के अन्य लोग खुश हैं। कोरोना फैलने की खबर के बाद से परिवार में बेटी को लेकर डर का माहौल था। परिजन फोन से बेटी को नसीहत देने के साथ ही हौसला देते रहे। बुधवार को बेटी को अपने सामने पाकर मां समेत तमाम परिजनों के खुशी के आंसू छलक उठे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें