तब उनके स्थान पर टनकपुर के वरिष्ठ उप निरीक्षक को कार्यवाहक थानेदार बनाया गया था। इसके अलावा, पुलिस लाइन के निरीक्षक नारायण सिंह को पाटी का प्रभारी निरीक्षक, पाटी के थानेदार योगेश दत्त को दोबारा वरिष्ठ उप निरीक्षक टनकपुर और बूम चौकी प्रभारी मनोज कुमार सिंह को टनकपुर थाने में भेजा गया है जबकि मनोज कुमार सिंह के स्थान पर टनकपुर के वरिष्ठ उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह डांगी को बूम का चौकी प्रभारी बनाया गया है।
निरीक्षक धीरेंद्र कुमार द्वारा बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज नहीं करने के मामले की जांच चल रही है। अगर इस मामले में उनकी गलती पाई गई तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
लोकेश्वर सिंह, पुलिस अधीक्षक।